{"_id":"5a2a50074f1c1b86698c041f","slug":"father-forced-his-two-child-for-begging-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा बाप? अपने मासूम बेटों से जबरन मंगवाता है भीख, खुद रहता साधु के वेश में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा बाप? अपने मासूम बेटों से जबरन मंगवाता है भीख, खुद रहता साधु के वेश में
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
दशाश्वमेध पुलिस चौकी प्रभारी ने सौंपा चाइल्ड लाइन को
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आमजन के सामने एक अजीब वाकया आया। साधु वेशभूषा वाले एक व्यक्ति की कृत्य देख लोग कई तरह की चर्चा करने लगे। पता लगा कि साधु वेशभूषा में रहने वाला पिता अपने आठ और छह साल के दो बेटों से जबरन भीख मंगवाता है और पत्नी के मना करने पर उसे मारता पीटता है।
किसी तरह से दशाश्वमेध चौकी प्रभारी ने दोनों बच्चों को खोजकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। आदर्श इंडिया फाउंडेशन की महुआ राय और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बच्चों द्वारा जबरन भीख मंगवाए जाने की सूचना पर दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे।
इस दौरान सुंदरपुर नट बस्ती निवासी ने अपने दोनों बच्चों को मौके से हटा दिया। मामला दशाश्वमेध चौकी प्रभारी शांतनु सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने शाम तक दोनों बच्चों को खोज निकाला। दोनों बच्चों की मां ने बताया कि उनका पिता जबरन भीख मंगवाता है।
विज्ञापन
मना करने पर उसके चरित्र पर शक कर मारता-पीटता है। मां का कहना था कि बच्चे जहां भी रहें पढ़ें और अच्छे से रहें। उसे इस बात से मतलब नहीं है कि बच्चे कहां रहेंगे। इसके बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी ने बच्चों के पिता को सुधरने की हिदायत दी। साथ ही, दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया।