{"_id":"5b9505b7867a557ea94a50c4","slug":"father-filed-kidnapping-case-and-daughter-said-i-am-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, बेटी बोली- अब मैं किसी और की हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, बेटी बोली- अब मैं किसी और की हो गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 09 Sep 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में युवती के अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती ने जो खुलासा किया उससे उसके परिजनों को गहरा धक्का लगा। दरअसल, 25 अगस्त को युवती के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ मुंबई गई थी। गठित टीम ने युवती को मुंबई में गत दिनों बरामद किया। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एएसपी डॉ. संजय कुमार ने मामले का खुलासा किया।
दुर्गागंज थानाक्षेत्र के आनंदडीह गांव निवासी करीमुल्ला ने 25 अगस्त को अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। एसपी राजेश एस के निर्देश पर टीम गठित कर मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
टीम ने महराष्ट्र के पालघर से अपह्त युवती को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि 24 अगस्त की रात में वह अपनी मर्जी से गांव निवासी अब्दुल्ला के साथ महाराष्ट्र गई थी। वहां पर प्रेमी अब्दुल्ला के साथ उसने निकाह भी कर लिया। दोनों एक दूसरे को पिछले एक साल से चाहते थे।
उसने बताया कि इस घटना की जानकारी मेरी छोटी बहन को थी। मैने छोटी बहन को बताया था कि मेरे जाने के बाद परिवार वालों को बताना कि बहन का बच्चा रो रहा था। उसको दूध लेने के लिए गई और अपहरण हो गया।