फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father cut the vein of his hand in front of police station manduadih varanasi in daughter lover matter

यूपी: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी बेटी, पिता ने थाने के सामने ही काट ली अपने हाथ की नस 

Fri, 24 Sep 2021 10:11 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 24 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

बेटी द्वारा प्रेमी संग शादी की बात से खफा वाराणसी के जंसा निवासी पिता ने यह कदम उठाया। यह देखकर पुलिसकर्मियों और अन्य परिजनों ने तुरंत मड़ौली स्थित अस्पताल भेजवाया।
 

विज्ञापन
father cut the vein of his hand in front of police station manduadih varanasi in daughter lover matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाने के सामने शुक्रवार शाम को बेटी के आचरण से दुखी पिता ने अपने हाथ की नस काट ली। यह देखकर पुलिसकर्मियों और अन्य परिजनों ने तुरंत मड़ौली स्थित अस्पताल भेजवाया। बेटी द्वारा प्रेमी संग शादी की बात से खफा जंसा निवासी पिता ने यह कदम उठाया। वहीं बेटी को समझाने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र निवासी युवती 30 जुलाई को बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने मंडुवाडीह स्थित एक कॉलेज में आई थी और गायब हो गई। पिता ने मंडुवाडीह थाने में बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस युवती को मुंबई से बरामद कर बनारस ले आई। शाम के समय परिजन थाने पहुंचे तो युवती ने कहा कि वह अपने मन से प्रेमी संग मुंबई गई थी और अब प्रेमी संग शादी करके मुंबई में ही रहेगी। इसी बीच पिता सहित अन्य परिजनों ने काफी समझा लेकिन पुत्री तैयार नहीं हुई। इससे दुखी होकर थाने के सामने ही पिता ने अपने दाहिने हाथ की नस काट ली। लहूलुहान हाल में पिता को परिजनों ने पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती को परिजनों ने समझा कर घर लौटने के लिए मनाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed