फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father and two sons get life imprisonment for killing old lady

वृद्धा की हत्या में पिता व दो बेटों को उम्रकैद

Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons get life imprisonment for killing old lady
अपर सत्र न्यायाधीश दशम देवाशीष की कोर्ट ने वृद्धा की हत्या के नौ साल पुराने मामले में पिता समेत दो पुत्रों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और साढ़े 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन

एडीजीसी अशोक कुमार पाठक व वादिनी के अधिवक्ता मजाहिरूल हक खान व संजय राय के अनुसार 21 मार्च 2012 को वादिनी माया यादव ने मिर्जामुराद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि भुवालपुर गांव में पड़ोसी ओमप्रकाश, जय प्रकाश व उसके पिता जग्गू यादव ने रम्मा लेकर निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया था। वादिनी की मां सुखदेई के विरोध पर तीनों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अदालत ने पिता जग्गू यादव व दो पुत्रों ओम प्रकाश यादव व जयप्रकाश यादव को दोषी पाया। वहीं दो आरोपियों रुप्पन्न व सतेन्द्र के नाबालिग होने से उसका मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
वाराणसी। प्रभारी सत्र न्यायाधीश की अदालत ने लंका थाने क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में आरोपी ताज मोहम्मद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन के मुताबिक पीड़िता को उधार पैसा देने के लिए गेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया और इसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसी क्रम में जब पीड़िता बीते 13 अक्तूबर को घर से निकली थी, तब पीछा कर बाइक पर बैठाकर गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed