{"_id":"5fb8bd7a68be416092163ab8","slug":"father-and-daughter-died-in-accident-return-from-chhath-festival-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छठ पूजा से लौट रहे थे पिता और पुत्री, हादसे में दोनों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छठ पूजा से लौट रहे थे पिता और पुत्री, हादसे में दोनों की गई जान
Sat, 21 Nov 2020 12:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
accident demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में श्री कृष्ण गीता महाविद्यालय के निकट शनिवार सुबह 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरसरा निवासी महेंद्र विश्वकर्मा(45) अपनी बेटी पायल(18) के साथ बाइक से सुबह अपनी रिश्तेदारी में आजमगढ़ से छठ पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के पीछे हादसा हो गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी लालगंज अनिल सिंह, पल्हना त्रिभुवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवगांव संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतको की मोबाइल से फोन से शिनाख्त की गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन