फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fasad and momentum lights will be installed at Kabir Tiraha

Varanasi News: कबीर तिराहे पर लगेगी फसाड और मोमेंटम लाइट

Fri, 13 Mar 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fasad and momentum lights will be installed at Kabir Tiraha
कबीर चौरा स्थित कबीर जी की मूर्ति। अमर उजाला
वाराणसी। कबीर की कर्मस्थली कबीरचौरा मठ की मूलगादी पीठ के पास कबीर तिराहे का सुंदरीकरण नए सिरे से किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई है। पिछले दिनों यहां की प्रतिमाओं को रंग-बिरंगा कर दिया गया था, जिसे लेकर कबीरपंथी नाराज हुए थे। बाद में नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यहां पर लगी प्रतिमाओं को नए सिरे से ब्रॉन्ज कलर किया जाएगा। इसके आसपास आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। यही नहीं, पास में जनसुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। यूरिनल के साथ-साथ यहां टॉयलेट की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। मूर्तिकारों के अनुसार ये मूर्तियां ब्रॉन्ज की बनी हैं। यहां पटीना या मोनोलिथिक कलर होगा। कबीर मठ से जुड़े रविंद्र सहाय कैलाशी ने बताया कि नगर निगम की ओर से फसाड लाइट, मोमेंटम लाइट, चारों तरफ हेरिटेज लुक्स, सड़क पर यात्रियों के लिए शौचालय व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम के मुख्य अभियंता आर.के. सिंह ने बताया कि यहां सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही और कार्य कराए जाएंगे। यहां हाईटेक कुटिया, सेंसर आधारित करघा, रंगीन म्यूजिकल फव्वारे, तकनीक से सजे तालाब के माध्यम से कबीर के निर्गुण दर्शन व जीवन शैली को दर्शाया जा रहा है। वीडीए की ओर से मठ की दीवारों पर भारतीय मिनिएचर पेंटिंग से प्रेरित म्यूरल बनाए गए हैं, जो कबीर के जीवन और उनके दोहों को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed