फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers will be made aware for crop insurance

Varanasi News: फसल बीमा के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक

Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be made aware for crop insurance
वाराणसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के जरिये एक से नौ दिसंबर तक जिले के सभी विकास खंडों में किसानों को बीमा के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

पहले दिन प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) सेवापुरी के गांव में पहुंचा जो शुक्रवार तक भ्रमण करेगा। वाहन तीन दिसंबर को आराजीलाइन, चार दिसंबर को पिंडरा, पांच दिसंबर को बडागांव, छह दिसंबर को हरहुआ, सात दिसंबर को चोलापुर, आठ दिसंबर को चिरईगांव और नौ दिसंबर को काशी विद्यापीठ में जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजीत कुमार सिंह, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक कमल तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इन फसलों का होगा बीमा
गेहूं, चना, मटर, मसूर, आलू, हरी मटर और आम को अधिसूचित फसल में शामिल किया गया है। इसका किसान बीमा करा सकते हैं। वर्ष 2021 में जिले 11176 किसानों ने फसल का बीमा कराया था। इनमें से 965 किसानों को 23.38 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी ने सीधे किसानों के खातों में भेजी थी। बीमा न कराने की स्थिति में लोन लेने वाले किसान को बीमा कराने की अंतिम तिथि से सात दिन पहले तक लिखित रूप से बैंक को सूचित करना होगा, अन्यथा बैंक प्रीमियम काट लेगा। बीमा की अंतिम तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed