फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers were encouraged to use new technology for farming

Varanasi News: किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए किया प्रेरित

Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers were encouraged to use new technology for farming
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय कृषक गोष्ठी कोरौता में हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने 160 किसानों को नई तकनीक से मक्के की खेती का विस्तार करने, प्राकृतिक खेती करने और फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदा से किसानों को सुरक्षा मिलेगी। सूरज यादव ने फसल बीमा के लाभ बताए। सुरेंद्र ने कीट नियंत्रण, खरपतवार संबंधित दवाओं और इस पर मिलने वाले 50 फीसदी अनुदान के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. लवलेश ने पशुओं के टीकाकरण और पशुपालन योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी बालकेश्वर सिंह पटेल, राजीव श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर सिंह, राहुल राज, अनामिका पटेल, प्रीति लता सिंह, रामनरेश, विनोद कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed