{"_id":"5eb90bc08ebc3e90ab20b286","slug":"farmers-upset-with-new-rules-protest-vegetables-throwing-on-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए-नए नियमों से परेशान किसान, सड़क पर सब्जियां फेंक कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए-नए नियमों से परेशान किसान, सड़क पर सब्जियां फेंक कर जताया विरोध
Mon, 11 May 2020 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर फेंकी सब्जियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी खुलने और बंद होने के नए-नए आदेशों से परेशान लमही सब्जी मंडी के किसानों ने सोमवार की सुबह सड़क पर सब्जियां फेंक विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना था कि नए समय से खरीदारों को पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिससे सब्जियां नहीं बिक पा रही हैं।
विज्ञापन
किसान शिवकुमार, रामवृक्ष और बेचन के अनुसार सब्जी मंडी खुलने का समय पहले की तरह सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक हो। मौजूदा समय सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक है।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय सब्जी लेने कौन आएगा। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी अजय यादव ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन को संबोधित एक पत्र भी कैंट इंस्पेक्टर को सौंपा। इसके बाद किसानों ने वापस अपनी सब्जियों को मंडी में रखा।
विज्ञापन