फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers locked animals in school lalganj azamgarh

छुट्टा पशुओं को किसानों ने स्कूल में बंद किया, बच्चे अब पढ़ाई को परेशान

Sat, 18 Jan 2020 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jan 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers locked animals in school lalganj azamgarh
स्कूल में बंद पशु। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल उबापुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उबारपुर के ग्राउंड में चारदीवारी के अंदर गांव वालों ने 36 पशुओं बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि ये पशु पिछले कई दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र लालगंज के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय उबारपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह 36 गोवंश को ग्रामीणों ने छोड़कर गेट बंद कर दिया। शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे स्कूल के बच्चे जब पहुंचे तो गांव वालों ने गेट खोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि छोड़े गए गोवंश हमारी फसल का काफी नुकसान हो रहा है। गांव में विवाद हो रहा है। पशु एक दूसरे के खेत से दूसरे के खेत में भगाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण अमित राय ने कहा कि गांव में गोवंश से काफी क्षति हो रही है। कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, पर कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार आशीष राय ने कहा कि कृषि ही हमारा रोजगार है, जिसमें काफी क्षति हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गंभीरपुर ने बताया कि पशुओं को गौशाला में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गोवंशों को यथोचित स्थान पर भेजा जा रहा है।

प्रधानाध्यापक विरेंद्र प्रताप ने कहा कि हम बच्चों को अंदर कैसे जाने दें। बच्चों के बैठने के लिए जगह नहीं है। गांव के लोगों ने पशुओं को चारदीवारी के अंदर छोड़ रखा है। पशुओं से बच्चों को नुकसान हो सकता है। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी प्रधान एवं पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed