फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers closed animals in school crop loss in jaunpur

फसल के नुकसान से तंग किसानों ने स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु, घंटों धूप में खड़े रहे बच्चे

Wed, 04 Mar 2020 02:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers closed animals in school crop loss in jaunpur
स्कूल में बंद पशु और बाहर खड़े बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले में फसलों को नुकसान पहुंचने पर क्षेत्र के भटपुरा गांव के लोगों ने मंगलवार रात चालीस की संख्या में छुट्टा पशुओं को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भटपुरा के गेट का ताला तोड़कर अंदर बंद कर गेट में दूसरा ताला जड़ दिया। बुधवार को जब शिक्षकों ने विद्यालय परिसर को पशुबाड़ा बना देखा तो प्रधानाध्यापिका ने संबधित अधिकारी पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम से लेकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्कूल से मवेशियों को बाहर निकलवा कर ग्राम सभा मे अस्थायी गौशाला बनवाने के आदेश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजगंज क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस के बगल स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में गांव के लोगों ने छुट्टा पशुओं से तंग आकर मंगलवार रात 17 गाय व 15 बछड़ा आवारा पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया। जब बुधवार की सुबह विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नीतू भास्कर विद्यालय पहुंची तो देखा कि विद्यालय का गेट का ताला दूसरा लगा हुआ था और परिसर में दर्जनों की संख्या में छुट्टा पशु टहल रहे थे।

उन्होंने अपने सहयोगी शिक्षकों ग्राम प्रधान प्राथमिक शिक्षक संघ व स्थानीय थाने में सूचना दी। स्कूल के छात्र बाहर धूप में ही घंटों खड़े रहे। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल, एसओ अंगद तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी लालव्रत यादव, एडीओ कोऑपरेटिव संजय राजभर, पंचायत सेक्रेटरी आकाश सिंह, हलका लेखपाल राजेश पटेल मौके पर पहुंचे। सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक बच्चे अध्यापक गेट के बाहर धूप में खड़े रहे।

उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह मौके पर पंहुचे और गेट का ताला तोड़ कर बच्चों को अंदर कमरे में बैठाया। ग्राम प्रधान जनार्दन, सेक्रेटरी व राजस्व टीम को विद्यालय के बगल स्थित खलिहान के भूमि को चिह्नित कर अस्थाई गौशाला बनवाने के लिए बांस बल्ली द्वारा बाड़े को तैयार कराने के निर्देश दिए।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल की ओर से स्थानीय थाने में शिक्षण कार्य में बाधा डालने से संबंधित गेट का ताला तोड़ने के खिलाफ एक तहरीर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed