फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer suicide in Azamgarh UP, If income is not double, he debt dies

यूपी: आय नहीं हुई दोगुनी तो कर्ज में डूबे किसान ने दी जान, तीन दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकला था 

Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer suicide in Azamgarh UP, If income is not double, he debt dies
सांकेतिक तस्वीर

सरकार भले ही किसानों की आय दोगुनी करने और उनके आर्थिक खुशहाली का दावा कर रही हो लेकिन वास्तव में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी झेल रहे किसान आत्महत्या को मजबूर है। आजमगढ़ जिले में भी शुक्रवार को कर्ज में डूबे किसान ने गांव के सिवान में आम के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। तीन दिन पूर्व वह दिल्ली जाने की बात कह कर घर से निकला था और शुक्रवार को उसका शव पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी 55 वर्षीय बेचन यादव किसान था। फसल के नुकसान आदि के चलते वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। जिसके चलते वह खुद के साथ ही अपनी पत्नी सुशीला यादव के नाम से कई बैंकों से कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी के चक्कर में वह अपना काफी खेत भी बेच चुका था लेकिन बैंकों का कर्ज उस पर जस का तस लदा था।
विज्ञापन


बेचन 30 मार्च को घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकला था। शुक्रवार को गांव के सिवान में स्थित आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ उसका शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता बताया गया है। परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक हालत व कर्ज को लेकर वह काफी दिनों से तनाव में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इतना पता चला है कि मृतक पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। परिजन यह बताए हैं कि 30 मार्च को वह दिल्ली कमाने जाने की बात कह कर घर से निकला था। कर्ज आदि के बारे में भी पता लगाया जाएगा। - संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, थाना दीदारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed