{"_id":"672c6056786baa74180ef7c7","slug":"farmer-died-after-getting-stuck-in-swamp-during-take-bath-in-ganga-river-varanasi-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: रोज गंगा में स्नान करने जाता था किसान, नहीं पता था दलदल में फंसने से हो जाएगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: रोज गंगा में स्नान करने जाता था किसान, नहीं पता था दलदल में फंसने से हो जाएगी मौत
Thu, 07 Nov 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:08 PM IST
सार
वाराणसी जिले में गंगा में स्नान करने गए किसान की दलदल में फंसने से मौत हो गई। वह रोज की तरह बुधवार को भी डुबकी लगाने के लिए गंगा में उतरा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने क्षेत्र के सरसौल के सामने गंगा में स्नान के दौरान किसान की दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उकथी निवासी मुरारी यादव (51) रोज गंगा स्नान करते थे। बलुआ घाट पुल के पास ग्राम पंचायत सरसौल के सामने सुबह पांच बजे स्नान करने गए। इस बीच डुबकी लगाने के लिए आगे बढ़ा ही था कुछ दूर जाने पर पैर दलदल में फंस गया। धीरे-धीरे वह गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मुरारी यादव को पानी में जाते देखा था, लेकिन कुछ ही देर बाद जब वह दिखाई नहीं पड़े तो शंका पर करीब पहुंचे। किसी तरह उन लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मुरारी ने दम तोड़ दिया था। मुरारी खेती करता था। चार भाइयों में सबसे बड़े मुरारी की मौत पर पत्नी और दो पुत्र, बेटी समेत अन्य परिजन बेसुध रहे। मुखाग्नि बड़े पुत्र रवि यादव ने दी।
विज्ञापन