फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fares for Delhi, Mumbai, Bengaluru, Pune have tripled shortage of Aviation Turbine Fuel cited reason

Flights : दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे के किराये में तीन गुने की बढ़ोतरी; एविएशन टरबाइन फ्यूल की कमी बनी वजह

Sun, 28 Jun 2026 12:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 12:36 PM IST
सार

Varanasi News: एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण विमानन कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ गई है। इसका असर हवाई यात्रियों पर पड़ा है और कई रूटों पर विमान किराए में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एयरलाइंस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और ईंधन आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन
Fares for Delhi, Mumbai, Bengaluru, Pune have tripled shortage of Aviation Turbine Fuel cited reason
एविएशन टरबाइन फ्यूल की कमी से बढ़ाया किराया। - फोटो : एडॉब स्टॉक / अमर उजाला

विस्तार

UP News: गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। ऐसे में महानगरों से अपने बच्चों और अभिभावकों के साथ छुट्टियां बिताने काशी आए लोग अब अलग-अलग शहरों की ओर वापसी कर रहे हैं। दूसरी ओर देश में चल रही एविएशन टरबाइन फ्यूल की कमी के कारण विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और पुणे के किराये में तीन गुना बढ़त हुई है। वहीं, विदेश जाने वाले विमानों के किराये भी 30 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

विज्ञापन


बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से रोज 80 से 90 विमानों का आवागमन होता है। इन दिनों एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण का काम चल रहा है। साथ ही स्पाइस जेट की 5 उड़ानों के बंद होने के कारण कुछ विमानों की संख्या घटी है। गर्मी की छुट्टियां भी खत्म हो गई हैं। गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी आए लोग अब वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देख विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। मुंबई का जो किराया आम दिनों में 4 से 6 हजार के बीच होता है वह इस समय 13 से 18 हजार तक पहुंच गया है। दिल्ली जाने के लिए आम दिनों में 2500 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो बढ़कर 13 से 18 हजार तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू का किराया 12 हजार से अधिक है। हैदराबाद का किराया भी 10000 रुपये से अधिक है। कोलकाता जाने के लिए एक स्टॉप वाले विमानों का किराया 11 से 15 हजार तक पहुंच गया है। 

एक नजर में किराया 

शहर अकासा एयर एयर इंडिया एक्सप्रेस इंडिगो एयर इंडिया
मुंबई 13612  18473 13043 000
मुंबई  13612  18473 13043 000
दिल्ली 0 18781 13381 19804
बंगलूरू 12733 18755 (सिंगल स्टॉप)  14158 18413 (सिंगल स्टॉप)
कोलकाता  000  000 11362  26978 (सिंगल स्टॉप)
पुणे 000 18755 22456  15223

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed