{"_id":"57b0d3804f1c1b77766eae7e","slug":"fans-of-independence-by-naman-kasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के दीवानों को काशी ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के दीवानों को काशी ने किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू में आयोजित ‘जरा याद करो कुर्बानी’ के तहत विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को नमन किया। मालवीय भवन से मेन गेट तक निकले मार्च में करीब पांच हजार विद्यार्थी शामिल हुए। शहीदों के सम्मान में नारे लगाते आगे बढ़ते इन विद्यार्थियों का जज्बा देखते बना।
शाम छह बजे निकले कैंडल मार्च में आगे-आगे कुलपति डॉ. जीसी त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह सहित संस्थानों के निदेशक चल रहे थे, उनके पीछे छात्रों की कतार। एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और अन्य विभागों के छात्र-छात्रा पूरे उत्साह से हाथों में कैंडल लेकर आगे बढ़ रहे थे। मालवीय भवन से निकला मार्च महिला महाविद्यालय चौराहा, मेन गेट होते हुए मुख्य द्वार पहुंचा। वहां से वापस मालवीय भवन पर आकर समाप्त हुआ।
यहां कुलपति ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। जब भी देश को इनकी जरूरत होगी, पहली पंक्ति में खड़े होकर सजगतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने महामना के व्यक्तित्व एवं कृत्रित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण और एकता-अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख दी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके लिए रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास के इलाकों, होटलों, धर्मशालाओं, लाज, मॉल, बाजार सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं के रजिस्टर चेक किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन ही सावन का आखिरी सोमवार है, इसलिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है। खुफिया एजेंसियों को भी एलर्ट किया गया है।
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर विमला फाउंडेशन की ओर से अस्सी घाट पर अखंड भारत पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने जंग-ए आजादी से जुड़े संस्मरण सुनाए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच यहां बजड़े से आतिशबाजी भी की गई। प्रारंभ में भाजपा के प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। संचालन नवीन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय भारद्वाज, महानगर मंत्री राहुल सिंह, संजय मिश्रा, छोटू, दिलमोहन तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, अनुराग शर्मा, बनारसी श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को समाजवादी लोहिया सभा के तत्वावधान में टाउनहाल मैदान में स्थित शहीद स्तंभ के पास अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्तंभ के समीप 1001 कैंडल भी जलाए गए। जिला प्रशासन से शहीद स्तंभ के चबूतरे की मरम्मत की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद स्तंभ की मरम्मत के साथ ही पूरे मैदान का सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए।