फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family went to farewell to daughter-in-law demand bike in dowry son along with couple beaten up in azamgarh

यूपी: बहू की विदाई कराने गया था परिवार, मांगी बाइक तो दंपति समेत पुत्र की जमकर हुई धुनाई

Tue, 22 Dec 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Family went to farewell to daughter-in-law demand bike in dowry son along with couple beaten up in azamgarh
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बहू की विदाई कराने उसके मायके गए दंपत्ति व उनके पुत्र की दहेज में बाइक की डिमांड करने पर जम कर पिटाई हो गई। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी रामचरन(55) पुत्र फिरतू ने अपने बेटे की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के मुल्लापुर गांव निवासी रामकरन की पुत्री से की थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी गौरी(50) और पुत्र अजय(22) के साथ बेटे के ससुराल बहू की विदाई के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन



इसी दौरान रामचरन ने बहू के परिजनों से दहेज में बाइक न देने पर नाराजगी जताई और विदाई में बाइक देने की डिमांड की। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बहू के मायके वालों ने मिलकर विदाई कराने पहुंचे तीनों लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed