फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family refused to marry girlfriend, so killed Cholapur police revealed the murder mobile scarf recovered

'शादी नहीं हो पाएगी तो जी कर क्या करेंगे': ये बोलकर प्रेमिका को मारा और कुएं में फेंका, आरोपी प्रेमी का खुलासा

Thu, 13 Jul 2023 03:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 03:19 PM IST
सार

मुबारक पुणे जाने  के लिए तैयार था लेकिन सलवरी पुणे जाने से रोक रही थी। घटना के दिन मुबारक, सलवरी से मिलने आयर बाजार पहुंचा था। सलवरी ने मुबारक से कहां मैं अब्बा को खाना दे कर आती हूं, तुम शिवरामपुर स्थित कुएं के पास पहुंचो।

विज्ञापन
Family refused to marry girlfriend, so killed Cholapur police revealed the murder mobile scarf recovered
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर में कुएं में मिले युवती के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवक मुबारक उर्फ शाहनवाज बिजुरका थाना मडियाहूं जिला जौनपुर, को चोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुबारक उर्फ शाहनवाज और सलवरी के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़े का नया तरीका: सावधान! कहीं आपकी गाड़ी भी न हो जाए किसी और के नाम, मिली-भगत से खेला जा रहा बड़ा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारक पुणे जाने  के लिए तैयार था लेकिन सलवरी पुणे जाने से रोक रही थी। घटना के दिन मुबारक, सलवरी से मिलने आयर बाजार पहुंचा था। सलवरी ने मुबारक से कहां मैं अब्बा को खाना दे कर आती हूं, तुम शिवरामपुर स्थित कुएं के पास पहुंचो।

सलवरी के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। सलवरी और मुबारक ने कहां की हम लोगों की शादी नहीं हो पाती तो हम दोनों जिंदा रह कर क्या करेंगे। मुबारक ने सलवरी के गले में उसके दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर कुएं में फेंक दिया और वहीं से अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी। मां बोली कि तू भी मर जा। इसके बाद मां का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
चाचा को फोन किया चाचा बोला कि तू आत्महत्या मत कर मैं तुझे बचा लूंगा, तू घर आजा। चाचा की बात  मान कर वहां से भाग निकला। चोलापुर पुलिस के सामने मुबारक उर्फ शाहनवाज ने अपने जुर्म को कबूला। थाना अध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि आरोपी मुबारक को महमूदपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सलवरी का मोबाइल और दुपट्टा का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर चोलापुर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed