{"_id":"5c28e777bdec22571a17c9cc","slug":"family-refuse-to-funeral-of-man-due-this-reason-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः इस बात से खफा पत्नी-बेटे ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, मृतक के भाई को पड़ा मनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः इस बात से खफा पत्नी-बेटे ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, मृतक के भाई को पड़ा मनाना
Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। यही नहीं मृतक की पत्नी और बेटी ने भी मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव के अंतिम संस्कार के लिए मृतक के भाई को राजी किया। घटना जौनपुर जिले की है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव निवासी गजराज सिंह (52) के परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। वह घर पर अकेले रहते थे। रविवार को गजराज सिंह का शव घर के कमरे में मिला।
उनकी मौत कब हुई किसी को पता नहीं। कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों ने जाकर देखा तो उनका मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। पड़ोसियों ने मुंबई में रहने वाले उनके बेटे किशन सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह को सूचना दी लेकिन दोनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने गजराज सिंह की विवाहिता बेटी जूही को उसके ससुराल में भी खबर दी लेकिन वह भी आने को तैयार नहीं हुई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

मंगवाया पैसा देकर कफन
demo pic
कोतवाल ने पड़ोसियों से बात की तो सबने विवाद में फंसने के डर से अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद कोतवाल ने ग्राम प्रधान व बीडीसी को बुलाकर अपने पास से पैसा देकर कफन मंगवाया। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाए।
ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था कराई। मृतक गजराज सिंह अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा बेच चुके थे।
जिसके कारण उनकी पत्नी, बेटे, बेटियां उनसे नाराज थीं और उनसे दूरी बना ली थी। इधर काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। चोट लगने के बाद इलाज न होने बाद इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई।