फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family members blocked road dead body of history-sheeter Sonu in varanasi demanded bulldozer action

Varanasi: हिस्ट्रीशीटर सोनू की लाश लेकर परिजनों ने किया चक्काजाम, आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Fri, 22 Mar 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

Varanasi News: परिजन नाथूपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सोनू की लाश लेकर पहुंच गए और भीषण जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन सोनू के नवजात बच्चे को सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए।

विज्ञापन
Family members blocked road dead body of history-sheeter Sonu in varanasi demanded bulldozer action
मौके पर इकट्ठा भीड़ की खबर सुन पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जलालीपट्टी इलाके में बीती रात हिस्ट्रीशटर सोनू यादव (27) की हत्या के बाद उसकी लाश पोस्टमार्टम हाऊस से शुक्रवार की रात घर पहुंचाई गई। लाश देख परिजन फिर दहाड़ मारकर बिलखने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


थोड़ी ही देर बाद परिजन नाथूपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सोनू की लाश लेकर पहुंच गए और भीषण जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन सोनू के नवजात बच्चे को सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पत्नी हुई बेसुध, संभालने में परिजनों का पसीना छूटा
सोनू यादव की हत्या के बाद उसकी मां भुड़क्का देवी और पत्नी बबिता देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। मां और पत्नी होश में आने पर बार-बार यही कह रहीं थी कि हे भगवान ई का अनर्थ हो गईल...? सोनू की मां और पत्नी को संभालने में परिजनों का पसीना छूट जा रहा था। बबिता का कहना था कि आठ माह के बच्चे को हम कैसे पालेंगे और हमारी गुजर-बसर कैसे होगी...? यही रटते हुए बबिता फिर बेसुध हो जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed