फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family leave ambulance and run from bike for his daughter treatment

रोड हुआ जाम, एंबुलेंस में लेटी बीमार बच्ची को परिजन बाइक से लेकर भागे अस्पताल

Thu, 05 Jul 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Jul 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Family leave ambulance and run from bike for his daughter treatment
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में खत्म होने के बाद लालपुर से भोजूबीर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन


इस दौरान भोजूबीर के समीप जाम में फंसी एक एंबुलेंस में मौजूद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन उसे बाइक से लेकर भागे। जाम में फंसे अन्य लोगों ने किसी तरह से बाइक के लिए रास्ता बनाया तो बच्ची को अस्पताल भेजा जा सका।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और शिवपुर थाने की पुलिस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी। रात 10 बजे के बाद सड़क पर वाहनों का दबाव कम हुआ तो जाम की समस्या से लोगों को निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवीआईपी दौरे पर हर बार पुलिस और प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया जाता है कि रूट डायवर्जन सहित सारी व्यवस्थाएं ऐसी की जाएगी कि आमजन को दिक्कत नहीं होगी। मगर, हर बार होता इसका ठीक उल्टा है।

गुरुवार की रात भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का काफिला बड़ा लालपुर से भोजूबीर के लिए बढ़ा तो पीछे जाम लगता चला गया और सड़क की दोनों लेन पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई।


इसी तरह भोजूबीर से काफिला सामने घाट स्थित ज्ञान प्रवाह के लिए बढ़ा तो शहर में जगह-जगह चौराहों और तिराहों पर आवागमन रोक दिया गया था। दोनों वीवीआईपी का काफिला जैसे ही आगे बढ़ रहा था पीछे के चौराहे पर रोके गए वाहन सवारों में जल्दी आगे बढ़ने की होड़ में जाम लग जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed