फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family 4 person died in car accident in jaunpur return from gorhakhpur to prayagraj

यूपी: पुलिया से टकराई अनियंत्रित कार, वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Mon, 08 Jul 2019 02:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Jul 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Family 4 person died in car accident in jaunpur return from gorhakhpur to prayagraj
क्षतिग्रस्त कार को निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार देर रात बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक प्रयागराज के रहने वाले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


जौनपुर के सिकरार थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास रविवार रात करीब 2.30 बजे एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक कार सवार लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पुलिया में घुस गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के रहने वाले रामदास विश्वकर्मा(68) अपने परिवार के साथ गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना इलाके के ब्रह्मपुर गांव दो दिन पहले गए थे। रामदास के पैतृक गृह पर वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था।

रविवार को कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद रामदास अपनी पत्नी पद्मा देवी (65), पुत्र राजेश विश्वकर्मा और छोटे भाई राम सवलिया विश्वकर्मा (63) के साथ प्रयागराज वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। जिसमें चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed