फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   False ceiling of BHU MCH wing fell, stirred

बीएचयू एमसीएच विंग की फॉल्स सीलिंग गिरी, हड़कंप

Sat, 17 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
False ceiling of BHU MCH wing fell, stirred
बीएचयू में जिस एमसीएच विंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को किया था, शुक्रवार को उसकी फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन मजदूरों को लगाया गया। बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सामानों को हटाते समय सीलिंग गिरी है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि फॉल्स सीलिंग को ठीक कराया जा रहा है। कुछ पुराने मार्बल भी लगे हैं उसे भी बदलने को कहा गया है। एमएस ऑफिस के ठीक बगल में 45.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का इलाज किया जाना है। यहां ओपीडी के साथ ही भर्ती करने की भी सुविधा मिलेगी। इधर, शुक्रवार से एमसीएच विंग की ओपीडी भी शुरू नहीं हो पाई जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। कुछ लोग इसके पीछे की वजह स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमा पांडेय की नाराजगी को मान रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से वह नाराज हैं।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगी ओपीडी सेवा
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता का कहना है कि एमसीएच विंग में सोमवार से ओपीडी की शुरुआत होगी। यही पर महिलाओं का पर्चा भी बनेगा। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ उमा पांडेय के समारोह में शामिल न हो पाने और नाराजगी के सवाल पर एमएस ने बताया कि डॉ. पांडेय का नाम सूची में नहीं होने की वजह से ही एसपीजी ने उन्हें बाहर जाने को कहा। जबकि मेरी तरफ से इसकी जानकारी सीडीओ को दी गई। जिसके बाद उनका अस्थायी पास भी बना, लेकिन एसपीजी ने फाइनल सूची में नाम न होने की वजह से उन्हें समारोह में शामिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed