{"_id":"58e66c974f1c1bf8335b50fa","slug":"false-candidate-caught-in-army-recrutment-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, इतने रुपये में दूसरे की जगह लगा रहा था दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, इतने रुपये में दूसरे की जगह लगा रहा था दौड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
रणबांकुरे स्टेडियम में दूसरे दिन 306 नवयुवकों ने पास की दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी छावनी परिषद के रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के दूसरे दिन गुरुवार को सोनभद्र जिले और चंदौली जिले के चकिया तहसील के नवयवुकों ने दमखम दिखाया। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई दौड़ में 306 अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे।
इस दौरान सोनभद्र के एक अभ्यर्थी के स्थान पर मऊ निवासी एक युवक दौड़ लगा रहा था। उसे सेना की इंटेलिजेंस विंग ने पकड़ लिया और उसके घर वालों को बुलाकर कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
सोनभद्र जिले की घोरावल, दुद्धी व राबर्ट्सगंज तहसील और चंदौली जिले की चकिया तहसील के 5217 अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 3011 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए।
विज्ञापन
इसी दौरान मऊ निवासी एक युवक को सोनभद्र निवासी युवक के स्थान पर दौड़ लगाते हुए सेना की इंटेलिजेंस विंग ने पकड़ा। मऊ के युवक ने बताया कि वह 10 हजार रुपये लेकर दौड़ने आया था।
उसके पकड़े जाने पर सोनभद्र निवासी अभ्यर्थी भाग निकला। सेना के अधिकारियों ने मऊ निवासी युवक के परिजनों को बुलवाया और उसे हिदायत देने के बाद छोड़ा। ताकीद की कि इस तरह के काम से उसका जीवन बरबाद हो जाएगा।
युवक ने अधिकारियों से माफी मांगी और आश्वस्त किया कि भविष्य में वह ऐसी गलती नहीं करेगा।