{"_id":"5eba8aa38ebc3e90385471d6","slug":"fallen-house-visor-mother-died-daughter-injured-in-ahraula-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी हटाते वक्त गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी हटाते वक्त गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर मां की मौत, बेटी घायल
Tue, 12 May 2020 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 May 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गहजी गांव में मंगलवार की सुबह मकान का बारजा(छज्जा) गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृत महिला पूनम(32) पत्नी अरुण राम और घायल उसकी पुत्री अंशिका(15) है। पूनम अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गहजी गांव की रहने वाली थी। दस दिन पहले अरुण ने मकान की पक्की दीवार जोड़कर उस पर बारजा भी बनाया था। मंगलवार की सुबह बारजे का सांचा खोलने के बाद अरुण काम पर चला गया।
विज्ञापन
पूनम और उसकी बेटी अंशिका वहां की मिट्टी हटाने लगी। इस दौरान पूरा बारजा भरभरा कर ढह गया। इसके नीचे पूनम उसकी पुत्री अंशिका दब कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव वालों की मदद से मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। अंशिका का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पूनम देवी एक बेटी और एक बेटे की मां थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूनम के घरवालों और गांववालों ने घटिया सामाग्री देने का बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार पर आरोप लगाया। एसडीएम बूढ़नपुर ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।