फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fake Suicide video of lover in hanging and send to his girlfriend to accept love

यूपीः प्यार स्वीकार कराने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका को भेजा फांसी लगाने का फर्जी वीडियो

Fri, 29 Jan 2021 07:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Fake Suicide video of lover in hanging and send to his girlfriend to accept love
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मिर्जापुर जनपद स्थित अहरौरा क्षेत्र के छातो गांव के जंगल में बृहस्पतिवार की रात एक प्रेमी ने पेड़ की डाल पर गमछा बांधकर आत्महत्या की तैयारी करने की फुटेज बनाई और प्रेमिका के व्हाट्सएप पर वीडियो भेज कर उसपर दबाव बनाना चाहा। मामले को और भी सजीव दिखाने के लिए प्रेमी के मित्र ने पीआरवी को सूचना देकर बताया कि छातो गांव के जंगल में एक युवक फांसी लगाकर झूल गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ की डाल पर गमछा लटका मिला, लेकिन युवक आराम से जमीन पर लेटा मिला। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके मित्र को बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तो साजिश रचने के मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


चकिया थाना क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी युवक मुंबई में नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर लौटा तो सोनभद्र की एक युवती के प्यार में पड़ गया। अपना प्यार पाने के लिए वह लगातार षड़यंत्र करता रहा, लेकिन युवती उसके प्यार के झांसे में नहीं आयी तो प्रेमी युवक ने बृहस्पतिवार की रात छातो के जंगल में फांसी लगाकर मरने का नाटक किया।

विज्ञापन

इस दौरान उसने अपने मित्र से वीडियो बनवाकर अपनी प्रेमिका को मैसेज भेज दिया। घटना सच्ची लगने पर प्रेमिका के दोस्त ने 112 पीआरवी को सूचना दी। मौके पर ही एंबुलेंस को भी सूचना देकर बुला लिया। मित्र की निशानदेही पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटक रहे गमछे को बरामद कर लिया। उसी पेड़ के नीचे आराम से सो रहे प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसाने की साजिश रचने का मामला प्रकाश में आया। मामला खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी तथा उसके मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चंदौली जिले के एक युवक द्वारा खुद को फांसी लगाने की साजिश रच कर प्रेमिका को अपने प्रेमजाल में फंसाने का षड्यंत्र किया था। इस प्रकरण में उसका मित्र भी शामिल था। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। मौके से पेड़ की डाल पर लटक रहे गमछे को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed