फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake heavy by fraudulent fake currency, four arrested including woman

जाली नोटों का झांसा देकर ठगी पड़ी भारी, महिला समेत चार गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 10:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fake heavy by fraudulent fake currency, four arrested including woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 57 सौ रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी जाली नोटों के धंधे का लालच दिखाकर लोगों को ठगते थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ सदर त्रिपुुरारी पांडेय ने कोतवाली में बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस सोमवार की रात सेंट्रल कालोनी स्थित ओवरब्रिज के समीप वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। पुलिस ने एक ब्रेजा कार की जांच की तो उसमें रखे बैग में सौ रुपये के 31, 200 रुपये के आठ और पांच सौ रुपये के दो जाली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस कार सवार चारों लोगों को कोतवाली ले आई। इनकी पहचान किशोर कुमार अग्रवाल, अजय कुमार बरनवाल, कौशल कुमार सिंह, सुप्रिया सभी निवासी थाना क्षेत्र तिलैया, कोडरमा झारखंड के तौर पर हुई। पूछताछ में सभी ने बताया कि जाली नोटों की सप्लाई का झांसा देकर वे ग्राहक को फंसाते थे। उसके बाद एक बैग में नमक और पेपर भरकर उस पर ताला लगाकर डिलीवरी करते थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी ग्राहक बैग खोलकर नोट दिखाने की बात करता तो पुलिस का डर दिखाकर भगा देते। बताया कि दो लाख के जाली नोट देने के एवज में एक लाख रुपये लेते थे। पुलिस के अनुुसार पकड़े आरोपियों के तार नेपाल से भी जुड़े हैं। इन्हें नकली नोटों का सैंपल राजस्थान के जयपुर निवासी कोई जैन नाम का शख्स मुहैया कराता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

मोबाइल में मिले वीडियो की भी जांच शुरू

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। वीडियो में करोड़ों रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की असलियत खंगालने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियों में दिखाई दे रहे नोट असली है या नकली। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed