{"_id":"5bcd9225bdec22699b148d27","slug":"fake-facebook-account-created-of-girl-student-and-post-objectionable-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर छात्रा का फर्जी एकाउंट बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस कर रही टालमटोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर छात्रा का फर्जी एकाउंट बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस कर रही टालमटोल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी में पुलिस के तमाम दावों के बाद महिला की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ताजा मामला बनारस का है। जहां एक बारहवीं की छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई की बजाय टालमटोल कर रही है। इससे जहां छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है वहीं परिजन परेशान हैं।
चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी बारहवीं की छात्रा के अनुसार तकरीबन दस दिन पहले किसी ने फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी एकाउंट बनाया। इसके बाद उसके परिजनों का मोबाइल नंबर और पता लिख कर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया।
परिजनों के मोबाइल नंबर पर परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हुए तो सूचना चोलापुर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई। मगर, एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Trending Videos
पहले भी बनाई थी फर्जी आईडी
cyber crime
पीड़ित पक्ष ने बताया कि कुछ माह पहले भी इसी तरह की फर्जी आईडी बनाई गई थी। इस पर 1090 पर शिकायत करने के बाद आईडी डिलीट कर दी गई लेकिन आरोपी नहीं पकड़ गया। दोबारा से 10 दिन पहले फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कई आपत्तिजनक पोस्ट किए जा चुके हैं।
गलत तरीके से आईडी में डाले गए परिजनों के नंबर पर प्रतिदिन सैकड़ों फोन आ रहे हैं। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर चोलापुर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।