फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake doctor caught in BHU Trauma Center at varanasi

Varanasi: BHU में पूजा-पाठ करने वाले युवक को फर्जी डॉक्टर समझ किया हंगामा, पुलिस पहुंची तो सामने आया सच

Tue, 06 Feb 2024 01:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 01:30 PM IST
सार

बीएचयू ट्रामा सेंटर में मरीज को देखने आया युवक बगल में किसी मरीज का मदद कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे फर्जी डॉक्टर बताकर पिटाई शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची को सच सामने आया।

विज्ञापन
Fake doctor caught in BHU Trauma Center at varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को एक युवक को फर्जी डॉक्टर समझ कर जबरदस्त हंगामा हुआ। युवक वार्ड में भर्ती मरीज को पट्टी बांध रहा था और एक्स-रे रिपोर्ट भी देख रहा था। शक होने पर पहले उसे सिक्योरिटी रूम में बैठाकर घंटों पूछताछ की गई और फिर लंका थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। लंका थाने की पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि 20 वर्षीय युवक दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय का छात्र है और पूजा-पाठ का काम भी करता है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक तीमारदार के कहने पर युवक उसके मरीज की खुली पट्टी बांध रहा था। फिर, उसका एक्स-रे उठाकर देखने लगा। यह देख कर लोगों ने वहां हंगामा मचा दिया और युवक को फर्जी डॉक्टर बता दिया। वहीं, ट्रॉमा सेंटर में मौजूद लोगों का कहना था कि उसके साथ मारपीट भी की गई। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि फर्जी डॉक्टर मिलने की सूचना ही पूरी तरह से फर्जी थी।
विज्ञापन


युवक अपने दोस्त के चाचा को देखने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर आया था। उसी वार्ड में एक और मरीज भर्ती था। उसके साथ मौजूद महिला ने युवक से कहा कि क्या आप पट्टी बांध लेते हैं। युवक पट्टी बांध कर मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखने लगा। उसी के बाद उसके फर्जी डॉक्टर होने की अफवाह फैल गई। युवक की कोई गलती नहीं मिली। हर तरह से तस्दीक कर उसे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed