फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake Covid vaccine manufacturing unit Varanasi stf eyes on Many drug dealers of Purvanchal

नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली

Sun, 06 Feb 2022 11:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 11:49 AM IST
सार

वाराणसी में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोविड की नकली टेस्टिंग किट और वैक्सीन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तीन दिनों की तफ्तीश में यह सामने आया कि कुछ निजी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Fake Covid vaccine manufacturing unit Varanasi stf eyes on Many drug dealers of Purvanchal
नकली कोविशील्ड और कोविड टेस्टिंग किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन के भंडाफोड़ मामले के बाद से एसटीएफ के साथ ही औषधि विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। पूर्वांचल में कम समय में ज्यादा कारोबार करने वाले दवा कारोबारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। सप्तसागर दवा मंडी और लंका के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


तीन दिनों की तफ्तीश में यह सामने आया कि कुछ निजी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। पूर्वांचल के चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में नकली दवाओं की आपूर्ति की भी संभावना है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के उच्चाधिकारी ले रहे हर अपडेट
यूपी एसटीएफ की दो टीमें नई दिल्ली निवासी गिरोह के सरगना को दबोचने में जुटी हुई हैं। वहीं फरार दस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा एसटीएफ कर रही है। इस प्रकरण का अपडेट लखनऊ में बैठे एसटीएफ के उच्चाधिकारी भी ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Fake Covid vaccine manufacturing unit Varanasi stf eyes on Many drug dealers of Purvanchal
एसटीएफ की गिरफ्त में आए पांच आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह एसटीएफ वाराणसी फील्ड यूनिट ने लंका थाना के नरिया, रोहित नगर कालोनी में छापा मार कर नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन बनाने का भंडाफोड़ किया था। मकान के तीन कमरों से चार करोड़ रुपये की नकली वैक्सीन और पैकिंग मशीन सहित अन्य माल बरामद हुए थे।

इस मामले में नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा, सिद्धगिरी बाग निवासी राकेश थानवी, पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा उर्फ मक्कू, लहरतारा बौलिया का अरुणेश विश्वकर्मा और बलिया रसड़ा निवासी शमशेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

इनकी गिरफ्तारियों को दबिश दे रही है एसटीएफ

वहीं फरार आरोपियों में नई दिल्ली निवासी अरुण शर्मा, अरुण पटानी, मानसी, रधवीर, गुरजीत, गुरबाज और कबीरचौरा का रहने वाला राहुल जायसवाल समेत तीन अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed