फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake candidate arrested in uttar pradesh civil court staff exam doubt due to photo on admit card

Varanasi: सिविल कोर्ट स्टाफ की परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, प्रवेश पत्र पर फोटो के कारण हुआ शक

Sun, 11 Dec 2022 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 07:18 PM IST
सार

 सिविल कोर्ट स्टाफ ग्रेड-4 (चालक) की परीक्षा में सॉल्वर को पकड़ा गया। उसके पास से कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Fake candidate arrested in uttar pradesh civil court staff exam doubt due to photo on admit card
बड़ागांव पुलिस की गिरफ्त में फर्जी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल कोर्ट स्टाफ ग्रेड-4 (चालक) की परीक्षा में सॉल्वर को पुलिस ने वाराणसी के संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर से गिरफ्तार किया। फर्जी फोटो और कूटरचित दस्तावेज के सहारे परीक्षा देने आए सॉल्वर के कब्जे से आधार कार्ड, छह फोटो और प्रवेश पत्र बरामद हुआ। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर के अनुसार गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी अभय कुमार, गया (बिहार) के अतरी थाना अंतर्गत अायर गांव का रहने वाला है।  शनिवार को उच्च न्यायालय की ओर से आयोजित सिविल स्टाफ केंद्रित ग्रेड-4 (चालक पद) की परीक्षा कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में थी।

विज्ञापन

बिहार पुलिस से मांगी जा रही जानकारी

इस बीच कक्ष निरीक्षक को रविकांत सिंह के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड को देखते ही कुछ आशंका हुई। फोटो भी उसका मैच नहीं कर रहा था। अभ्यर्थी से पूछताछ शुरू हुई तो वह कूटरचित दस्तावेज के सहारे परीक्षा देने की बात कबूल की। अभ्यर्थी के कब्जे से आधार कार्ड, छह फोटो बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के निरीक्षक की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने आरोपी अभय को गिरफ्तार किया। उसके बारे में और जानकारियां बिहार पुलिस से संपर्क कर जुटाई जा रही है।  उधर, बनकट निवासी राजनारायण वर्मा की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed