फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fairing in sarnath

हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले युवक को गोली मारी, हालत नाजुक

Mon, 01 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
fairing in sarnath
वाराणसी/सारनाथ। अकथा क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी-फेज दो में रविवार की रात बाइक सवार युवकों ने हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले संजय यादव (32) को उसकी बुआ के घर के सामने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का कारण मोहल्ले के ही एक युवक की मनबढ़ई, साल भर पुराना दूध के बकाया का विवाद और कॉलोनी के युवकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। पुलिस वारदात में शामिल दो बाइक सवार चार युवकों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, लॉकडाउन में हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी - फेज दो निवासी संजय यादव रात में नौ बजे अपने घर से बुआ महरज्जी देवी के घर गया था। संजय के अनुसार, वह बुआ के घर में बैठा था और फिर बाहर निकल कर टहलने लगा। इसी बीच मोहल्ले के ही सोनू उर्फ सुनील और उसके साथ के तीन अन्य युवक उसे दिखे। कॉलोनी में आवजाही को लेकर सोनू से अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शराब के नशे में धुत सोनू ने अचानक उसे गाली दी तो दोनों के बीच नोकझोंक और हाथापाई हुई। इसी बीच सोनू ने पिस्टल निकाल कर तीन राउंड फायरिंग की। दो राउंड मिस हो गया, जबकि तीसरी गोली संजय के गले में बाएं तरफ लगी और आर पार हो गई। फायरिंग में मौके पर मौजूद संजय का भाई रवि बाल-बाल बच गया। मौके से पुलिस ने दो करतूस और एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वारदात में .32 बोर की पिस्टल इस्तेमाल की गई है। मलदहिया स्थित अस्पताल पहुंचे एसपी सिटी ने संजय से पूछताछ की तो वह बताया बाइक पर आगे बैठे सोनू को वह पहचानता है, जबकि तीन अन्य युवकों को वह नहीं पहचानता है। संजय ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उधर, डॉक्टरों ने संजय की हालत नाजुक बताई है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। सोनू और अन्य तीन की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम दबिश दे रही हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई और तो नहीं था निशाने पर, होता रहता है झगड़ा
कॉलोनी के लोगों में चर्चा रही कि बदमाशों की गोली के निशाने पर कोई और तो नहीं था। वारदात के समय बिजली भी गुल थी। कहीं संजय की बुआ के लड़कों से तो कोई विवाद नहीं था और उसी की रंजिश में बदमाश गोली मारने आए हों लेकिन निशाने पर कोई और आ गया। लोगों का कहना था कि कॉलोनी और आसपास के कुछ लड़के अक्सर माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि यह मनबढ़ युवकों की करतूत है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed