{"_id":"6935dfc2a22726986c07857e","slug":"facility-roadways-bus-depot-to-be-built-on-four-acres-at-a-cost-of-rs-22-crore-varanasi-news-c-189-1-svns1010-140331-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : 22 करोड़ रुपये से चार एकड़ में बनेगा रोडवेज बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : 22 करोड़ रुपये से चार एकड़ में बनेगा रोडवेज बस डिपो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जिला गठन के 28 वर्ष बाद जिले में जल्द ही बस डिपो का निर्माण होगा। रविवार को मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने 22 करोड़ से अधिक लागत से 4 एकड़ में बनने वाले बस डिपो स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान परिवहन निगम के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जल्द ही निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
जिले में बस स्टैंड नहीं है। चंदौली डिपो की बसों का संचालन वाराणसी से किया जाता है। वहीं जिले से लंबी दूरी की बसों का संचालन नहीं होता है। लंबे समय से जिले में आधुनिक बस स्टेशन की मांग की जा रही है। बस अड्डे के लिए कृषि विभाग की 4.5 एकड़ खाली पड़ी जमीन को चुना गया है। विस्तृत क्षेत्रफल के कारण यहां पार्किंग, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए शौचालय, कैफेटेरिया और बसों की मेंटेनेंस के लिए आवश्यक स्थान जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। एक सप्ताह पहले यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया था। रविवार को भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने यूपीएसआरटीसी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बस अड्डा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुविधाओं और संरचना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि चंदौली जैसे महत्वपूर्ण जिले में बस अड्डे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके बनने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। बताया कि यहां यात्रियों के लिए चार्जिंग, ठहरने की व्यवस्था, शौचालय जैसे सभी व्यवस्थाएं उत्तम होंगी।