फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Facilities will increase near second gate of Cantt station in varanasi

Varanasi: कैंट स्टेशन के दूसरे गेट के पास बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना

Mon, 27 May 2024 08:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 May 2024 08:25 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेशन के दूसरे गेट पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पूछताछ काउंटर व खानपान स्टॉल समेत कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगी। 

विज्ञापन
Facilities will increase near second gate of Cantt station in varanasi
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं यात्रियों को अब छावनी क्षेत्र स्थित द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी मिलेंगी। इस तरफ यात्रियों के लिए खानपान स्टॉल, वेटिंग हॉल, पेयजल बूथ, शौचालय, टिकट घर, पूछताछ काउंटर, टिकट आरक्षण के अलावा अत्याधुनिक पार्किंग की व्यवस्था होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्री सुविधाओं को देखते हुए कैंट स्टेशन के विस्तार की योजना है। 

विज्ञापन


पार्किंग और प्लेटफॉर्म को इस तरह जोड़ा जाएगा कि वाहन सीधे प्लेटफॉर्म संख्या नौ की तरफ आ सकेंगे। जीआरपी सीओ कार्यालय को तोड़कर नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। अत्याधुनिक वेटिंग हॉल, अमानती घर, जनरल टिकट के लिए एटीवीएम और काउंटर, आरक्षण कार्यालय, पेयजल बूथ, शौचालय, खानपान स्टॉल, फूड कोर्ट आदि अन्य सुविधाएं इस तरफ विकसित की जाएंगी। जल्द ही यहां काम शुरू होगा।
विज्ञापन


वरुणा पार के यात्री द्वितीय प्रवेश द्वार से करते हैं आवाजाही
कैंट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से वरुणा पार के अधिकतर यात्री ट्रेन पकड़ते हैं। रोजाना 30 से 35 हजार यात्रियों की इस तरफ से आवाजाही होती है। इस तरफ यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या नौ तक चौड़ीकरण होने से प्रतीक्षालय समेत अन्य सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed