Cyber Crime: वाराणसी नगर निगम का फेसबुक पेज 30 घंटे बाद हुआ बहाल, हैकर्स ने पोस्ट किए थे अश्लील वीडियो
वाराणसी नगर निगम का हैक फेसबुक पेज करीब 30 घंटे बाद रविवार को दोपहर में 12 बजे बहाल हो गया। शनिवार को सुबह 6:30 बजे निगम का फेसबुक हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट की गईं थीं। जिस पर निगम की ओर से पुलिस की साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम का हैक फेसबुक पेज करीब 30 घंटे बाद रविवार को दोपहर में 12 बजे बहाल हो गया। शनिवार को सुबह 6:30 बजे निगम का फेसबुक हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट की गईं थीं। जिस पर निगम की ओर से पुलिस की साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया गया। काफी मशक्कत के बाद साइबर सेल की मदद से फेसबुक पेज बहाल हुआ।
वहीं, नगर आयुक्त शिपू गिरि ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही हैकर्स को चिह्नित किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने नगर निगम की आईटी सेल टीम को आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस की साइबर सेल टीम अब हैकर्स के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूरे प्रकरण की पल-पल पर नजर
साइबर सेल टीम की कमान डीसीपी अमित कुमार के हाथ में है। उनकी देखरेख में एडीसीपी सर्वानंद की ओर से कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त स्वयं साइबर सेल में पूरे प्रकरण की पल-पल पर नजर रख रहे हैं। चार सदस्यीय जांच टीम का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय करेंगे।
नगर आयुक्त कहा कि नगर निगम में प्रचलित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सुरक्षा के लिए यूजर व पासवर्ड की ऑडिट भी कराया जाएगा। मामले में साइबर सेल टीम के प्रभारी राजकुमार पांडेय व उनकी टीम में विराट सिंह, आदर्श आनंद सिंह, प्रदीप पांडेय, शिव बाबू व रवीश राय ने अहम भूमिका निभाई।
नगर निगम के जन संपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, आईटी एक्सपर्ट अनूप वर्मा व सौरभ गुप्ता साइबर सेल टीम की मदद कर रही है।