{"_id":"5a86fdf04f1c1ba0268ba7ad","slug":"facebook-friend-cheat-nine-lakh-rupees-on-the-name-of-exchange-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन डॉलर बदलने के नाम पर फेसबुकिया दोस्त ने लगाया नौ लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकन डॉलर बदलने के नाम पर फेसबुकिया दोस्त ने लगाया नौ लाख का चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति जौनपुर का रहने वाला कोचिंग संचालक
- फोटो : Demo Pic
अमेरिकन डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए कमीशन का झांसा जौनपुर के एक कोचिंग संचालक से नौ लाख रुपये ठग लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर चंदौली सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेवां महरेंवा निवासी सुनील शुक्रवार को चंदौली एसपी संतोष सिंह से मिले। सुनील ने बताया कि दिसंबर 2017 में एक व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर पर कॉल कर बताया कि वह उनका पुराना छात्र रह चुका है। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया।
वह उनके वाट्सएप से भी जुड़ गया। उस व्यक्ति ने जनवरी के पहले सप्ताह में बताया कि कुछ अमेरिकी नागरिक भारत घूमने जा रहे हैं। वे वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर और मिर्जापुर में विंध्यवासिनी के भी दर्शन करेंगे। उनके पास अमेरिकन डॉलर है।
विज्ञापन
इसे भारतीय मुद्रा में बदलकर वे अच्छा कमीशन पा सकते हैं। 24 जनवरी को उसने फोन किया तो ट्रू कॉलर पर मुंबई एयरपोर्ट का नंबर दिखा। उसने बताया कि वे लोग मुंबई पहुंच चुके हैं। फिर उसने डॉलर ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता नंबर मांगा।
इसके बाद सुनील ने एकाउंट नंबर और नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी उस व्यक्ति को दे दी। फिर उसके कहने पर सुनील ने इधर-उधर से जुगाड़ कर खाते में नौ लाख रुपये जमा कर दिए। शाम को जब सुनील ने आरोपी के नंबर पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला।
25 जनवरी को बैंक जाकर पता किया तो खाते से सारे रुपये निकाले जा चुके थे। मामले में एसपी संतोष सिंह ने कहा कि घटना साइबर क्राइम से जुड़ी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।