फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eye infection spread in Ghazipur

गाजीपुर के इस गांव में फैला नेत्र संक्रमण, 50 से ज्यादा लोगों को दिखना बंद

Sun, 11 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Eye infection spread in Ghazipur
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार रात बिरहा सुन कर लौटे मरदह के पिपनार गांव के 50 से अधिक लोगों को शनिवार सुबह दिखना बंद हो गया। आंखें नहीं खुलने और असहनीय दर्द से लोग तड़प उठे। 
विज्ञापन


बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उनका इलाज शुरू किया। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक इसे आंख का संक्रमण बता रहे हैं।

शुक्रवार को गांव में मां काली के पूजन उत्सव के दौरान राजभर बस्ती के पास बिरहा का आयोजन था। देर रात तक बिरहा सुनने के बाद ग्रामीण घर चले गए। सुबह उठने पर कई लोगों की आंखें खुल नहीं रही थीं। 
विज्ञापन


देखते ही देखते यह शिकायत कई घरों से आने लगी। कोई दर्द से कराह रहा थे तो कोई आंख की रोशनी चले जाने की आशंका से रोने लगा था। पीड़ितों की संख्या पचास से अधिक होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना डीएम को दी जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को गांव भेजा गया। डॉक्टरों ने पीड़ितों को दवा दी वहीं कई लोगों को अस्पताल भेजा गया। नेत्र चिकित्सक डॉ. छांगुर राम ने बताया कि आयोजकों ने ऊसर भूमि में पानी भर कर जोते गए खेत में पुआल रख कर उस पर दरी बिछा दी थी। वहां कुछ हैलोजन भी लगे हुए थे। जो लोग जमीन पर बैठकर बिरहा सुन रहे थे उन्हें संक्रमण की शिकायत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed