फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion money demand in the name of deputy CM keshav-prasad-maurya representative

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रतिनिधि बनकर मांगी रंगदारी

Wed, 05 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Extortion money demand in the name of deputy CM keshav-prasad-maurya representative
demo pic
बनारस में एक ग्राम प्रधान के पति से रंगदारी मांगने का मामला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर उठा। चंदापुर के ग्राम प्रधान कुसुमलता देवी के पति विजय राम ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रतिनिधि बन कर कोई धमका रहा है।
विज्ञापन


धमकी देने वाला दो लाख रुपए की रंगदारी की मांग कर रहा है। रंगदारी मांगने वाले ने कहा बहुत कमा रहे तो मुझे भी दो लाख रुपए दो, वरना अंजाम बुरा होगा। इस पर उप जिलाधिकारी ने रोहनिया थानाध्यक्ष को जांच व उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। बता दें कि इससे पहले भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर लोगों से नल लगाने को लेकर पैसों की वसूली की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम सुरेंद सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अवैध ढंग से संचालित विद्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आठ महीने बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने और विद्यालय चलने का मामला सामने आया। उन्होंने सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नथईपुर निवासी सभाजीत सिंह ने ग्राम प्रधान व प्रधानपति के ऊपर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करने की शिकायत की। उन्होंने संबंधित लेखपाल और राजस्व विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्रधान व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।

तहसील दिवस पर छताव गांव के ग्राम प्रधान प्रेम शंकर मौर्य व मरुई के मंगला प्रसाद समेत आधा दर्जन लोगों ने सरकारी चकरोड पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उधर, राजातालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को पंजीकरण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।


बलिया की रहने वाली किरण यादव ने चित्रसेनपुर के डॉ. धनेश पटेल पर पढ़ाई के दौरान इलाहाबाद में शादी करने और बाद में एक और शादी करने की शिकायत की। एसडीएम ने मिर्जामुराद थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed