{"_id":"5a2a773c4f1c1bbd208b575b","slug":"extortion-cases-again-increases-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में फिर फल-फूल रहा रंगदारी का कारोबार, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में फिर फल-फूल रहा रंगदारी का कारोबार, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
धमकी भरे फोन से भयभीत पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रंगदारी का कारोबार एक बार फिर फलता फूलता दिख रहा है। इसकी गवाही बीते हफ्ते के आंकड़े दे रहे हैं। हैंडलूम संचालक से 10 लाख और मेडिकल स्टोर संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
कई दिनों से रोज धमकी भरा फोन आने से डरा- सहमा परिवार छिपकर रह रहा है। पहला मामला सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया रोड का है। मेडिकल स्टोर संचालक ने गुरुवार को मोबाइल पर कॉल कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की है।
इस संबंध में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सिगरा थाने पर तहरीर दी गई है। सिगरा थाना के निराला नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि गुरुवार को दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया।
विज्ञापन
उन्हें कहा गया कि यदि 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो अपहरण करवा कर हत्या कर दी जाएगी। दवा दुकानदार ने बताया कि फोन पर मिली धमकी के बाद से वो और उनका परिवार भयभीत है। सिगरा थानाध्यक्ष से उन्होंने जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।

आजमगढ़ का व्यापारी दहशत में
धमकी भरे फोन से भयभीत पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
वाराणसी का एक बदमाश बीते कई दिनों से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैंडलूम संचालक को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। साथ ही धमकी दी है कि यदि रुपये नहीं मिले तो तुम्हारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। बुधवार को उसने आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित निजामुद्दीन अंसारी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के निवासी हैं। वह बीते कई साल से वाराणसी में रहकर हैंडलूम चलाते हैं। वर्तमान समय में निजामुद्दीन के वाराणसी में आठ हैंडलूम चल रहे हैं। वह हैंडलूम बनाने के कुशल कारीगर भी है।
निजामुद्दीन ने बताया कि नौ नवंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को वाराणसी जिला का एक कुख्यात बदमाश बताते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
निजामुद्दीन पहले तो इसे किसी की शरारत समझकर शांत रहा। लेकिन धमकी भरा फोन बार-बार आने से वह भयभीत होकर घर चला आया। वर्तमान समय में वह छिप-छिपकर रह रहा है। बुधवार को उसने मेहनाजपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों के जरिए बदमाशों का लोकेशन ले रही है।