फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   extent of negligence 70 percent Street lights of 1.7 km flyover in Varanasi are out of order andy many roads

लापरवाही की हद: वाराणसी में 1.7 किमी के फ्लाईओवर की 70 फीसदी लाइटें खराब, कई प्रमुख सड़कों पर भी हाल यही

Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
सार

 अमर उजाला ने वाराणसी  शहर के अलग-अलग सड़कों की स्ट्रीट लाइटों की पड़ताल कराई। इससे पता चला कि शहर की ज्यादातर लाइटें खराब हैं। सबसे बड़े फ्लाईओवर लहरतारा से चौकाघाट की 70 फीसदी लाइटें खराब हैं। 

विज्ञापन
extent of negligence 70 percent Street lights of 1.7 km flyover in Varanasi are out of order andy many roads
वाराणसी के कई प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर लहरतारा से चौकाघाट की 70 फीसदी लाइटें खराब हैं। शाम होते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा छा जाता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर 1.7 किलोमीटर का है। कैंट स्टेशन के सामने से अंध्रापुल तक लाइटें नहीं जलती हैं।

विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों की खराबी का मुद्दा नगर निगम की हर कार्यकारिणी व सदन की बैठक में उठता है। इसी लिहाज से अमर उजाला ने शहर के अलग-अलग सड़कों की स्ट्रीट लाइटों की पड़ताल कराई। इससे पता चला कि शहर की ज्यादातर लाइटें खराब हैं। भिखारीपुर से बीएचयू रोड पर कहीं-कहीं लाइटें जलती मिलीं। यही हाल रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग का है। 
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तीन विभागों को मिला है। इसमें जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा), नगर निगम और यूपी नेडा का नाम शामिल है। डूडा और नगर निगम बिजली से जलने वाली लाइटें लगाते हैं, जबकि यूपी नेडा सोलर लाइटें लगवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएंगी। खराब लाइटें बदली जाएंगी। एक कंपनी की वजह से दिक्कत ज्यादा है। नगर निगम सदन की बैठक में कंपनी के इंजीनियर को जल्द सुधार की हिदायत दी गई है। - अजय राम, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

पांडेयपुर-हुकुलगुंज मार्ग छाया रहता है अंधेरा

पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग भी व्यस्ततम है। रातभर आवागमन होता है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन 70 फीसदी लाइटें खराब हैं। आमने-सामने से वाहन आते हैं तो हादसे का खतरा बना रहता है।

पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग: लालपुर के आगे नहीं जलतीं लाइटें
 पांडेयपुर से लेकर रिंग रोड तक सड़क फोरलेन की जा रही है। फिलहाल, लालपुर के आगे इस सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं।

रथयात्रा - महमूरगंज मार्ग:  पूरी रात आवागमन, फिर भी अंधेरा
रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज का क्षेत्र शहर का सबसे अच्छे इलाकों में से एक है। इस रास्ते पर अस्पताल और बड़े-बड़े प्रतिष्ठान मौजूद हैं। पूरी रात सड़क चलती है। स्ट्रीट लाइटों की खराबी की वजह से अंधेरा छाया रहता है।

यहां भी दिक्कत

शहर में कई प्रमुख सड़कों पर लाइटें नहीं जल रही हैं। इनमें आशापुर-पंचक्रोशी, महावीर मंदिर से पांडेयपुर, पहड़िया-बेनीपुर, सिगरा-लंका, लहुराबीर-नई सड़क, रवींद्रपुरी-लंका सहित करीब 10 से अधिक सड़कों पर लाइटें खराब हैं। क्षेत्रीय लोग नगर निगम, डूडा, यूपी नेडा कार्यालयों में जाकर शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed