फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   explosion in cracker factory in bhadohi

भदोही के एक घर में भीषण विस्फोट, चीथड़े गिरे सौ मीटर दूर

Wed, 15 Nov 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Wed, 15 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
explosion in cracker factory in bhadohi
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही में मंगलवार को एक आतिशबाज के घर में भीषण विस्फोट हो गया। जिससे मौके पर मौजूद एक युवक के चीथड़े उड़ गए वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। इनमें से दो को वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  धमाका इतना जबरदस्त था कि एक युवक का शव घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


अख्तर की मौत के बाद यह काम उसका बेटा करने लगा था। बताया जाता है कि उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। मंगलवार को सुबह लगभग 8:35 बजे भीषण विस्फोट से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। दहशत से लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


धमाके में असगर उर्फ गुड्डू (38) के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसकी मां अनवरी बेगम (50), पत्नी रेहाना (35) और बहन शीबा उर्फ नन्हकी (20) झुलस गईं। तीनों घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने अनवरी बेगम और शीबा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें शीबा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके से घटनास्थल पर शौचालय की दीवारें उड़ गईं। आसपास के घरों के शीशे चटक गए। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई। डीएम विशाख जी, एसपी सचिंद्र पटेल और एएसपी डॉ. संजय कुमार ने मौका मुआयना किया।

बारूद के ढेर पर हैं भदोही के कई मुहल्ले

explosion in cracker factory in bhadohi
पटाखा कारोबारी के यहां से बरामद बारूद - फोटो : अमर उजाला
भदोही शहर के कई मोहल्ले बारूद के ढेर पर बैठे हैं। घनी आबादी के इन मोहल्लों में पटाखों का भंडारण होता है। इन मुहल्लों के लोगों का कहना है कि प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अंजान बना हुआ है।

दीपावली के समय अधिकारियों ने मुहल्लों की छानबीन और पटाखों के लाइसेंस की जांच भी की लेकिन सब दिखावा साबित हुआ है। किसी शुभ अवसर पर आतिशबाजी करने के नाम पर जुबां पर दरोपुर मुहल्ला का नाम आता है। प

टाखा बनाने का लाइसेंस यहां दो लोगों के ही पास है लेकिन इसका काम एक दर्जन लोग करते हैं। कोई पटाखे बनाता है, कोई भंडारण करता है तो कोई वैवाहिक कार्यक्रमों में आतिशबाजी का ठेका लेता है। इसके अलावा बाजार सलाबत खां, घमहांपुर में भी पटाखों की दुकानें हैं। यहां भी भंडारण होता है।

दहल गया मोहल्ला, सकते में आ गए लोग

explosion in cracker factory in bhadohi
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
दरोपुर में सुबह 8.35 बजे विस्फोट से पूरा मोहल्ला दहल गया। लोग सकते में आ गए। माजरा क्या था लोगों को समझने में काफी समय लग गया। लेकिन शहर में खबर फैलते ही लोग घटनास्थल की ओर भागते दिखे। प्रारंभ में लोगों को घटनास्थल पर घायल ही दिखे। लेकिन थोड़ी ही देर में किसी ने लगभग 300 मीटर की दूरी पर हाथ पड़ा होने की सूचना दी तब लोग मृतक असगर के शव की खोजबीन करने लगे।

विस्फोट बेहद तीव्र था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक बारगी लगा जैसे भूकंप आ गया हो। आवाज थमने के बाद भी लोग जैसे हिल रहे थे। पास के दो घरों में लगे शीशे चटक गए। कहा जा रहा था कि घटना घर के दलान में हुई अन्यथा आसपास के घरों को भी क्षति पहुंचती।

भयानक विस्फोट का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि हाथ लगभग 200 मीटर एक दिशा में और शव 100 मीटर दूर दूसरी दिशा में एक मकान के अंदर जा गिरा। हाथ और शव पाए जाने की जगह देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि विस्फोट के बाद असगर का शव काफी ऊंचाई पर उठा होगा। जिस जगह पर हाथ मिला है, उसके और घटनास्थल के बीच ऊंचा मकान है।

इससे साफ है कि शव काफी ऊंचाई पर जाकर फिर नीचे गिरा। चीख पुकार सुनकर देखते-देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। घर के बाहर और घर के अंदर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। 

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

explosion in cracker factory in bhadohi
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
घटना के कुछ घंटो बाद जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। एहतियात के तौर पर विंध्याचल मंडल से डाग स्क्वाड को भी बुलाकर छानबीन कराई गई।

इसके अलावा, स्थानीय अभिसूचना इकाई की पूरी टीम भी मौके पर घंटों रहकर छानबीन में जुटी रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन जनपदों की फारेंसिक टीमें, डाग स्क्वाड, बम निरोधक और अपवहन दस्ता, इंटेलिजेंस यूनिटें अपने अपने ढंग से घटना की जांच में लगी हैं।

घटना की जानकारी नगर में फैलते ही मौके पर भीड़ के साथ साथ नगर पालिका चुनाव लड़ रहे सभासद और अध्यक्ष पद के कई प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। सपा प्रत्याशी हसनैन अंसारी, बसपा प्रत्याशी अतहर अली, आप प्रत्याशी कल्लू मंसूरी, भाजपा प्रत्याशी अशोक जायसवाल मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर रुक कर घटना के बारे में दुख जताते हुए मृतक परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक जाहिद बेग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा अपने अध्यक्ष प्रत्याशी डा. निजामुद्दीन के साथ मौके पर पहुंचीं और संवेदना व्यक्त की। कई सभासद प्रत्याशी भी घटनास्थल पर काफी देर तक रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed