{"_id":"6549dfbc4b11f608130ee135","slug":"expensive-on-diwali-chhath-people-going-to-celebrate-the-festival-by-paying-double-the-fare-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली-छठ पर महंगा हुआ घर जाना: दोगुना किराया देकर त्योहार मनाने जा रहे लोग, यहां की फ्लाइटों में ज्यादा भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली-छठ पर महंगा हुआ घर जाना: दोगुना किराया देकर त्योहार मनाने जा रहे लोग, यहां की फ्लाइटों में ज्यादा भीड़
Tue, 07 Nov 2023 12:27 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:27 PM IST
सार
टूर एंड ट्रैवेल एजेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आएगी विमान के किराये में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
train ticket booking
विस्तार
दिवाली पर लोगों को घर लौटने के लिए ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। इस कारण लोग हवाई जहाज का सहारा ले रहे हैं। फ्लाइट में अच्छी बुकिंग को देखते हुए एयरलाइंस ने भी विमानों का किराया बढ़ा दिया है। इस समय किराये में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटों में है। टूर एंड ट्रैवेल के एजेंटों का कहना है कि दिल्ली, मुंबई से ज्यादा ट्रैफिक मिलने की वजह से विमानन कंपनियों ने किराये में ज्यादा बढ़ोतरी की है। टूर एंड ट्रैवेल एजेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आएगी विमान के किराये में और बढ़ोतरी होगी। दिल्ली, मुंबई के बाद पुणे, बंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता आदि शहरों के किराये में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
शहर आम दिनों में किराया 7 से 11 नवंबर के बीच का किराया
मुंबई 5-7 15 से 16
दिल्ली 4-6 10 से 12
बंगलुरु 6-7 12 से 14
चेन्नई 5-7 12 से 14
पुणे 6-7 15 से 17
किराया हजार में
टूर एंड ट्रैवेल एजेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आएगी विमान के किराये में और बढ़ोतरी होगी।