{"_id":"5bb8f36f867a556a344239c8","slug":"excise-inspector-and-seven-soldier-suspended-in-illegal-alcohol-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में अवैध शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी इंस्पेक्टर और सात सिपाहियों पर गिरी गाज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अवैध शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी इंस्पेक्टर और सात सिपाहियों पर गिरी गाज, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के रोहनिया थाना अंतर्गत बीरभानपुर में अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन का मामला उजागर होने पर शनिवार को आबकारी विभाग के एक निरीक्षक और सात सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आबकारी आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
एक अक्तूबर की आधी रात बाद इंस्पेक्टर शिवपुर विजय बहादुर सिंह ने छापेमारी कर बीरभानपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। प्रकरण की जानकारी प्रदेश सरकार को हुई तो आबकारी आयुक्त को आबकारी विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
निर्देश के क्रम में जिले के आबकारी विभाग के सर्किल तीन के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह और सिपाही शैलेष कुमार त्रिपाठी, शशिभूषण, सुनील कुमार, पवन कुमार, प्रेम आनंद, कंचन पांडेय व सुनीता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री का मामला उजागर होने पर आबकारी विभाग ने अपने आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों को सिर्फ कार्रवाई का कोरम पूरा किया।
रोहनिया थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश गुप्ता को हटा कर मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बना दिया गया और शनिवार को कांस्टेबल चालक एकलाख खां, कांस्टेबल प्रदीप सिंह व कांस्टेबल अमरनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
जानकारों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से इतने बड़े पैमाने पर अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था लेकिन कार्रवाई में कोताही बरती गई। इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

आईटीआई कॉलेज में चल रही थी फैक्ट्री
पकड़े गए लोग व बरामद शराब
- फोटो : file photo
बता दें कि रोहनिया पुलिस ने बीते मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वीरभानपुर क्षेत्र में स्थित बंद मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इस मकान में पहले आईटीआई कॉलेज चलता था। मौके से पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित शराब और बड़े स्तर पर चल रहे शराब बनाने के प्लांट को सील कर दिया था। दरअसल बंद भवन के अंदर शराब फैक्ट्री ही संचालित किया जा रहा था। इसके लिए भारी मशीनरी और उपकरण भी लगे हुए थे। पुलिस को इस दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने का समान व शराब छह मोटरसाइकिल, एक पिकअप बरामद हुआ था।