{"_id":"591dd4a34f1c1b7419f22803","slug":"examinee-can-carry-booklet-after-entrance-test-at-kashi-vidypith","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा के बाद घर ले जा सकेंगे बुकलेट, जानिए कब शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा के बाद घर ले जा सकेंगे बुकलेट, जानिए कब शुरू होंगी परीक्षाएं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में होने वाली प्रवेश परीक्षा में इस बार कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार अभ्यर्थी जहां बुकलेट घर ले जा सकेंगे वहीं ओएमआर शीट भी दो प्रति में मिलेगी। एक विश्वविद्यालय कॉपी और दूसरी स्टूडेंट कॉपी रहेगी।
इसे अभ्यर्थी घर ले जा सकेंगे, जिससे उन्हें सवालों का जवाब मिलाने में आसानी होगी।
विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जून के पहले सप्ताह से होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से केंद्रों का निर्धारण, प्रवेश पत्र आदि की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में हैं।
कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि बुकलेट के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के सवालों को मिलाने में सुविधा होगी।
30 जून तक पूरे हो जाएंगे शोध में दाखिले
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में होने वाले शोध के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून तक हर हाल में पूरी हो जाएगी। कुलसचिव की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों को प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण, नेट एवं स्लेट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची गुरुवार को भेज दी गई।
विज्ञापन
बताया कि इसके अलावा पांच मई 2016 को स्वीकृत शोध अध्यादेश की संशोधित प्रति भी भिजवा दी गई है। सभी से तीस जून तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
कॉलेजों से मांगा विस्तृत ब्योरा
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रबंधकों को पत्र भेजकर कुलसचिव ने कॉलेज में मौजूद संसाधनों, पाठ्यक्रमों, संबद्धता आदि की जानकारी मांगी है। कुलसचिव ने रुसा के तहत मांगी गई इस जानकारी को जल्द से जल्द भेजने को कहा है, जिससे कि सूचना शासन को उपलब्ध कराई जा सके।