फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   examinee can carry booklet after entrance test at kashi vidypith

काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा के बाद घर ले जा सकेंगे बुकलेट, जानिए कब शुरू होंगी परीक्षाएं

Thu, 18 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
examinee can carry booklet after entrance test at kashi vidypith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में होने वाली प्रवेश परीक्षा में इस बार कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार अभ्यर्थी जहां बुकलेट घर ले जा सकेंगे वहीं ओएमआर शीट भी दो प्रति में मिलेगी। एक विश्वविद्यालय कॉपी और दूसरी स्टूडेंट कॉपी रहेगी।
विज्ञापन


इसे अभ्यर्थी घर ले जा सकेंगे, जिससे उन्हें सवालों का जवाब मिलाने में आसानी होगी। 
विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जून के पहले सप्ताह से होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से केंद्रों का निर्धारण, प्रवेश पत्र आदि की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि बुकलेट के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के सवालों को मिलाने में सुविधा होगी। 

30 जून तक पूरे हो जाएंगे शोध में दाखिले
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में होने वाले शोध के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून तक हर हाल में पूरी हो जाएगी। कुलसचिव की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों को प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण, नेट एवं स्लेट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची गुरुवार को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके अलावा पांच मई 2016 को स्वीकृत शोध अध्यादेश की संशोधित प्रति भी भिजवा दी गई है। सभी से तीस जून तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। 


कॉलेजों से मांगा विस्तृत ब्योरा
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रबंधकों को पत्र भेजकर कुलसचिव ने कॉलेज में मौजूद संसाधनों, पाठ्यक्रमों, संबद्धता आदि की जानकारी मांगी है। कुलसचिव ने रुसा के तहत मांगी गई इस जानकारी को जल्द से जल्द भेजने को कहा है, जिससे कि सूचना शासन को उपलब्ध कराई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed