{"_id":"648231c49277e684e00d85b8","slug":"examination-center-changed-students-heave-a-sigh-of-relief-varanasi-news-c-20-vns1013-243669-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बदल गया परीक्षा केंद्र, छात्रों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बदल गया परीक्षा केंद्र, छात्रों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
नौ महाविद्यालयों के बदले गए केंद्र, एक महाविद्यालय को बनाया स्वकेंद्र
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के केंद्र निर्धारण में हुई थी गड़बड़ियां
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री की परीक्षा के लिए नौ महाविद्यालयों के केंद्र में बदलाव के साथ ही छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की सुविधा दी है। वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, औरैया, रायबरेली में परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ियों पर परीक्षा नियंत्रक ने बदलाव के साथ ही नई सूची जारी कर दी है।
16 जून से होने वाली परीक्षा के लिए बंद महाविद्यालय को भी केंद्र बना दिया गया था और कई केंद्रों की दूरी भी निर्धारित मानकों से अधिक थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने गड़बड़ियों को संज्ञान में लिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि वाराणसी में श्री शांति निकेतन संस्कृत स्नातक महाविद्यालय अगस्तकुंडा को श्री रामानुज संस्कृत महाविद्यालय मिश्र पोखरा से संबद्ध कर दिया गया है। आदर्श श्री विश्वनाथ गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय कर्णघंटा का परीक्षा केंद्र श्री काशी गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय धूपचंडी को बनाया गया है। इसके अलावा श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय त्रिपुराभैरवी, बिरला संस्कृत महाविद्यालय लालघाट, श्री परमहंस संस्कृत महाविद्यालय सरस्वती फाटक और आदर्श श्री सांग संस्कृत ब्रह्म विद्या महाविद्यालय बड़ादेव का परीक्षा केंद्र श्री काशी गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय धूपचंडी को बनाया गया है। श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत महाविद्यालय रमदत्तपुर खेवली को स्वकेंद्र कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि समर शहीद भारती बालिका संस्कृत महाविद्यालय रणवीरपुर सरवां से संबद्ध महाविद्यालय श्री महानिर्वाण वेद संस्कृत स्नातक महाविद्यालय मऊनाथभंजन का नया केंद्र अब पृथ्वीपाल भगत स्मारक संस्कृत महाविद्यालय ढेकवारा को बनाया गया है। प्रयागराज में श्री महानिर्वाण वेद संस्कृत महाविद्यालय दारागंज प्रयागराज का नया केंद्र सौदामिनी संस्कृत महाविद्यालय विवेकानंद मार्ग और श्री गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सिराथू कौशांबी का नया केंद्र हुबलाल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय भरवारी कौशांबी को बनाया गया। श्री राम आदर्श संस्कृत आयुर्वेदिक महाविद्यालय मंदिर महेवा इटावा के साथ श्री संस्कृत कॉलेज औरैया को संबद्ध किया गया है। श्री विश्वनाथ सिंह संस्कृत महाविद्यालय अरखा रायबरेली के साथ श्री राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय डलमऊ रायबरेली को संबद्ध किया गया है।