{"_id":"5a7f43b34f1c1b462c8b73e1","slug":"examination-center-available-blank-cctv-footage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः माफियाओं ने नकल कराने की निकाली नई तरकीब, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः माफियाओं ने नकल कराने की निकाली नई तरकीब, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम को लेकर शासन के कड़े निर्देश है। जिसके अनुपालन का प्रयास भी शिक्षा विभाग ने किया है, लेकिन नकल माफिया शिक्षा विभाग और शासन के हर हथकंडे की काट निकल लेने में फिलहाल सफल साबित हो रहे है।
यूपी के आजमगढ़ में कुछ परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की फुटेज ब्लैंक डीवीडी उपलब्ध करा रहे है। कुछ स्कूल द्वारा जमा किए गए स्कूलों के फुटेज की डीवीडी में फुटेज है भी उसकी क्वालिटी से खिलवाड़ हुआ है। मानक के अनुरूप सीसीटीवी फुटेज अब तक किसी भी विद्यालय ने नहीं उपलब्ध कराया है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 314 परीक्षा केंद्रों को इस बार सीसीटीवी से लैस किया गया है। यह अलग बात है कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे में आडियो जैक नहीं लगी है, जिससे इमला बोल कर नकल कराने का सबुत रिकार्ड नहीं हो पा रहा है।

उपलब्ध डीवीडी मानक के अनुरूप नहीं
demo pic
शासन का सख्त फरमान है कि सभी विद्यालय परीक्षा के दौरान सीसीटीवी किसी भी कीमत पर आन रखेंगे और प्रति दिन की परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज की सीडी अथवा डीडीवी बना कर जमा करेंगे।
पांच दिन की बोर्ड परीक्षा बीत गई है, लेकिन अबतक तो कई विद्यालयों ने फुटेज एनआईसी पर उपलब्ध ही नहीं कराया है। जो उपलब्ध भी करा रहे है तो किसी की भी डीवीडी मानक के अनुरूप नहीं है। कई ऐसे विद्यालय भी शामिल है जो ब्लैंक डीवीडी ही ले जाकर एनआईसी में जमा कर दे रहे है। जिसे देखने के बाद एनआईसी पर तैनात कर्मचारी हैरान और परेशान है।
डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि ब्लैंक डीवीडी और मानक के विपरीत फुटेज की डीवीडी उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे चालू रखे और उसके रिकाडिँग की डीवीडी समय से एनआईसी पर जमा करे।