फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EX CM akhilesh yadav says that he will do party alliance for fight BJP

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बयान, सबको लेंगे साथ फिर करेंगे भाजपा से हिसाब

Fri, 21 Dec 2018 11:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 21 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
EX CM akhilesh yadav says that he will do party alliance for fight BJP
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सबका साथ लेकर अगले चुनाव में भाजपा से फिर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति में नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष फैला रही है। ओबीसी में अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति में महा दलितों के लिए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा बंटवारे में बंटवारे का खेल कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि सपा ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का फार्मूला तैयार कर लिया है। वह गुरुवार को मऊ में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। नियामूपुर में आयोजित रैली में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को धोखा दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए वाट्सएप और सोशल मीडिया को हथियार बनाया। लेकिन अब हमारे कार्यकर्ता भी सजग हो गए हैं। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को तो नौकरी और मानदेय बढ़ाने के नाम पर शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, आशाओं  को धोखा दिया गया। जीएसटी ने व्यापार को खा लिया। हमें मौका मिला तो इसमें सरलीकरण कर राहत दिलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि प्रदेश में आज बेटिया सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उन्होंने आगरा की घटना को बताया। बोले भाजपा विधायक के पुत्र ने सरेआम लड़की से छेड़खानी की, तब सीएम नहीं बोले ठोक दो।


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा नेता पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की प्रतिमा का अनावरण रैली स्थल पर मंच से ही किया। उन्होंने स्व. कपिलदेव यादव के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि उन्होंने पिछड़ों के आत्सम्मान के लिए सदैव संघर्ष किया।                   
 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दुनिया की सबसे बडी सड़क

EX CM akhilesh yadav says that he will do party alliance for fight BJP
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को दुनिया की सबसे बड़ी सड़क बताया। बोले, हम समाजवादियों ने इस सड़क का निर्माण विकास का द्वार खोलने के लिए शुरू किया था। लेकिन भाजपा ने काम रोककर विकास अवरुद्घ करने का काम किया। बोले बाद में काम शुरू किए तो सड़क के किनारे बनने वाली मंडियों के प्रोजेक्ट को खत्म करने के साथ उसे बलिया तक नहीं ले गए।

भाजपा ने पूर्वांचल का विकास रोकने का काम  किया है, खास तौर से बलिया के विकास को अवरुद्घ किया गया। बोले बलिया के लोग क्रांतिकारी मंगल पांडेय की धरती के है,  बलिया के लोग विकास के विरोधियों को सबक सिखाना बखूबी जानते हैं।

बुनकरों के मंडी बनाने की वकालत              
 पूर्व सीएम ने कहा कि मऊ बुनकर बहुल जिला है। यहां के बुनकर   सामान्य साड़ियों से लेकर बनारसी साड़ियां तक तैयार करते हैं। इनके लिए मंडी का होना जरूरी है।  मंडी में इनकी साड़ियों की खरीद की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। तभी इनकी आय बढ़ेगी और मंदी का सामना इन्हें नहीं करना पड़ेगा।यहीं से उन्होंने सपा नेत्री ममता चंद्रा द्वारा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर लिखी पुस्तक की सीडी का विमोचन भी किया।        
 

अटकी पुलिस की सांस

EX CM akhilesh yadav says that he will do party alliance for fight BJP
नियामुपुर हसनपुर में आयोजित जनसभा को करीब 40 मिनट तक संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर की तरफ बढे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौजवानों को रिझाने का काम किया। उनसे मिलने की चाहत में बैरिकेटिंग के बाहर खड़े युवा उन्हे देखकर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान अखिलेश यादव सुरक्षा की परवाह किए बिना ही नौजवानों से मिलने के लिए बैरिकेटिंग के पास चले गए। इस दौरान पुलिस की सासें अटक गई। अपने बीच अखिलेश को पाकर हजारों की संख्या में मौजूद युवा इस कदर उत्साहित हुए कि लगा कि अब बैरियर टूट जाएगा। इस दौरान पूरे फील्ड में करीब इस मिनट तक अखिलेख यादव घुम-घुमकर नौजवानों से हाथ मिलाए। इस दौरान पुलिस भीड़ को रोकने में परेशान रही। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
मऊ। अपने 40 मिनट के भाषण में अखिलेख यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी, इशारे में बोले कि असली नेता वो होता है जो बूथ पर विजय हासिल करें, ऐसे नेताओं को हम कतई पसंद नहीं करते जो सिर्फ शक्ल दिखाने पर जोर देते हैं।

चौहान समाज की उपेक्षा कर रही सरकार

EX CM akhilesh yadav says that he will do party alliance for fight BJP
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ाने वाले चौहान समाज की उपेक्षा सरकार कर रही है। एक को मंत्री भी बनाया तो जानवर पकड़ने वाले विभाग का। कहा कि गांव-गांव से गरीबों से सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए भाजपा ने लोहा एकत्र किया और मूर्ति बनवा दी चीन के लोहे से। बोले जनवादी पार्टी के सहयोग से चौहान समाज की ताकत लेकर सपा भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी।

राफेल पर बोले कि राफेल से ज्यादा जरूरी है कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराना। इसके बारे में सरकार योजना बनाए। कहा कि विधान सभा चुनावों के परिणाम बता रहे हैं कि अब जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है। 15 लाख खाते में आने का इंतजार कर थक चुकी जनता अब चुनाव के तारीख का इंतजार करने लगी है।  

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन सहित कई योजनाओं को बंद कर दिया। धान, गन्ना और आलू उत्पादक बदहाल हैं। उर्वरकों और बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी गई। योगी पर तंज कसते हुए कहा कि वादा करता हूं कि वे टोंटी ढूंढ़कर लाए थे और हम चिलम खोजकर जरूर लाएंगे।

बोले मुख्यमंत्री अब भगवान की जाति बताने लगे हैं, तो हम उनसे पूछते हैं कि वो हमारी और चौहान बिरादरी के भगवान के बारे में भी बता दें। मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि काला धन वापस लाने, दो करोड़ नौकरियां प्रति वर्ष देने, किसानों की आय दोगुनी करने, नोट बंदी, सबके बैंक खातों में 15 लाख रुपये भेजने को झूठे वादे बताया। 32 हजार सिपाहियों को नौकरी के रिजल्ट को बदलकर 1700 ओबीसी नौजवानों को निकाल दिया गया। जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed