{"_id":"665c380e6814c18a89014ae8","slug":"evm-kept-strong-rooms-under-three-tier-security-cover-third-and-outer-security-is-very-strict-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम, तीसरी और बाहरी सुरक्षा है काफी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम, तीसरी और बाहरी सुरक्षा है काफी सख्त
Sun, 02 Jun 2024 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:46 PM IST
सार
Varanasi News: मतदान के बाद पहाड़िया स्थित मंडी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। उस रोड पर जाने वाले संदिग्ध लोगों की जांच भी की जा रही है। साथ ही बड़े वाहनों पर खास ध्यान रखा जा रहा है। चार जून को होने वाले मतगणना को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी दुरुस्त है।
विज्ञापन
मतदान समाप्ति के बाद इवीएम लेकर पहड़िया मंडी जाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदान संपन्न होने के बाद बीती देर रात तक पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा। ईवीएम के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा घेरे में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जिम्मे है। सुरक्षा का दूसरा घेरा पीएसी और आर्म्ड पुलिस के जवानों का है। जबकि, तीसरा और बाहरी सुरक्षा घेरा 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का है। तीनों सुरक्षा घेरे में तैनात रहने वाले जवानों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की रहेगी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए तीन डिप्टी एसपी की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग के लिए सीसी कैमरों की मदद ली जा रही है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। स्ट्रांग रूम की तरफ कोई भी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
ईवीएम की निगरानी में जुटीं पार्टियां, मतगणना होने तक पहड़िया मंडी में देंगे ड्यूटी
मतदान के बाद सभी ईवीएम को पहड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसी के साथ सभी पार्टियों के नेता ईवीएम की निगरानी में जुट गए हैं। सपा और कांग्रेस के नेता मतगणना होने तक चार जून तक लगातार ड्यूटी देंगे।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि ईवीएम की निगरानी के लिए टीम बना दी गई है। रात 12 बजे ईवीएम सील की जाएगी। उस दौरान भी पार्टी के नेता रहेंगे। मतगणना होने तक चार-चार घंटे की ड्यूटी पार्टी केनेताओं की लगाई गई है। जो ईवीएम मूवमेंट की निगरानी करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि ईवीएम की निगरानी के लिए पार्टी केलोगों की चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। बसपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि ईवीएम की निगरानी केलिए पार्टी के नेताओं की टीम लगाई गई है। चार-चार घंटे की ड्यूटी करेंगे। मतगणना होने तक पार्टी के नेता डटे रहेंगे।
