फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Everywhere Ring road around BHU

बीएचयू के चौतरफा बनेगी रिंग रोड

Wed, 21 Jan 2015 01:26 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Everywhere Ring road around BHU

वाराणसी। बीएचयू के चारों तरफ रिंग रोड बनाई जाएगी। ताकि इलाहाबाद और बिहार सहित अन्य स्थानों से बीएचयू आने वालों को परेशानी न होने पाए। इसके रोड मैप पर विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से जल्द चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।

विज्ञापन

 वीडीए अवस्थापना निधि से 4 करोड़ 74 लाख 50 हजार के विकास कार्यों के शिलान्यास और 9 करोड़ 71 लाख 21 हजार के कार्यों के लोकार्पण के मौके पर मंगलवार को करौंदी चौराहे पर यह जानकारी लोक निर्माण और सिंचाई राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने दी। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। काशी के हेरिटेज को ध्यान में रख कर ही यहां विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वीडीए सचिव एमपी सिंह ने बताया कि रामनगर पीएसी डाकघर से दो किलोमीटर दूरी तक सीसी रोड और नाली निर्माण, नरिया तिराहे से करौंदी चौराहे तक सड़क चौड़ा करने का काम, रवींद्रपुरी से लंका तक आरसीसी डिवाइडर निर्माण और प्रेमचंद कालोनी में सड़क सुधार के काम का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि करौंदी चौराहे से एनएच दो बाईपास तक सीसी रोड, अंधरापुल से चौकाघाट तक दायीं तरफ की सड़क को चौड़ा करने का काम, चौकाघाट प्राइवेट बस स्टैंड के विकास, जेपी मेहता कालेज के सामने इंटरलाकिंग, नाटी इमली भरत मिलाप स्थल पर इंटरलाकिंग, कमच्छा स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के सामने सड़क चौड़ा करने और नाली निर्माण के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा, डीएलडब्ल्यू-चुनार रोड पर ककरमत्ता पुल की दोनों पटरियों को चौड़ा करने और पांडेयपुर चौराहा का विकास कर उसे चौड़ा करने के काम का लोकार्पण किया गया। इस दौरान वीडीए वीसी सर्वज्ञ राम मिश्रा, जोनल अधिकारी गोपाल कृष्ण, सहायक अभियंता आरएस चौधरी, अवर अभियंता बीएन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed