{"_id":"6497de3dcf0b3b0b3407b2ee","slug":"everyone-liked-kashi-s-central-vista-3d-model-of-parliament-house-is-being-sold-a-lot-demand-from-many-citie-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी का सेंट्रल विस्टा सबको भाया: खूब बिक रहा संसद भवन का 3 डी मॉडल, देश के कई शहरों से मांग, जानें खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का सेंट्रल विस्टा सबको भाया: खूब बिक रहा संसद भवन का 3 डी मॉडल, देश के कई शहरों से मांग, जानें खासियत
Sun, 25 Jun 2023 11:57 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:57 AM IST
सार
काशी की काष्ठकला से बने राममंदिर, बुलडोजर, विश्वनाथ मंदिर के मॉडल के बाद अब लकड़ी से बना सेंट्रल विस्टा लोगों को खूब भा रहा है। गुरुधाम निवासी लकड़ी के कलाकार रामेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस मॉडल को दिल्ली के सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के चार दिनों पहले तैयार किया।
विज्ञापन
काशी का सेंट्रल विस्टा सबको भाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में लोकार्पित हुए देश के नए संसद भवन को करीब से देखने की चाहत भले ही अभी पूरी नहीं हुई हो, लेकिन वाराणसी में बने 'सेंट्रल विस्टा' की देश भर में मांग है। लकड़ी से बने 3डी सेंट्रल विस्टा की मांग इतनी है कि कलाकार उसकी आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। लकड़ी के बने इस सुनहरे रंग के मॉडल को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं।
काशी की काष्ठकला से बने राममंदिर, बुलडोजर, विश्वनाथ मंदिर के मॉडल के बाद अब लकड़ी से बना सेंट्रल विस्टा लोगों को खूब भा रहा है। गुरुधाम निवासी लकड़ी के कलाकार रामेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस मॉडल को दिल्ली के सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के चार दिनों पहले तैयार किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार के तौर पर इसे भेंट किया। इसे 3डी मॉडल को इतना पसंद किया गया कि तत्काल इसके 15 पीस की मांग की गई। चार दिनों बाद इसकी डिलीवरी संभव हो पाई। उन्होंने बताया कि इस एक मॉडल को तैयार करने में दो दिन लगते हैं। इसे यूकेलिप्टस, कदम, गूलर और पाइन वुड से बनाया जाता है। लकड़ी के अनुसार उत्पाद की की तमत तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कल वाराणसी आ रहे हैं CM Yogi: जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे दो हेलीपैड
विज्ञापन
काशी की काष्ठकला से बने राममंदिर, बुलडोजर, विश्वनाथ मंदिर के मॉडल के बाद अब लकड़ी से बना सेंट्रल विस्टा लोगों को खूब भा रहा है। गुरुधाम निवासी लकड़ी के कलाकार रामेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस मॉडल को दिल्ली के सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के चार दिनों पहले तैयार किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार के तौर पर इसे भेंट किया। इसे 3डी मॉडल को इतना पसंद किया गया कि तत्काल इसके 15 पीस की मांग की गई। चार दिनों बाद इसकी डिलीवरी संभव हो पाई। उन्होंने बताया कि इस एक मॉडल को तैयार करने में दो दिन लगते हैं। इसे यूकेलिप्टस, कदम, गूलर और पाइन वुड से बनाया जाता है। लकड़ी के अनुसार उत्पाद की की तमत तय होती है।
विज्ञापन
पांच हजार से 25 हजार तक बिकता है एक मॉडल
रामेश्वर सिंह ने बताया कि लकड़ी से बने 3 डी सेंट्रल विस्टा का एक मॉडल पांच हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक बिकता है। पाइन वुड से बने मॉडल की कीमत सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छह इंच ऊंचे और 16 बाई 36 इंच के मॉडल बनाए जा रहे। अलग-अलग आकर के अनुसार कीमत निर्भर करती है। कदम की लकड़ी से बने मॉडल की कीमत 20 हजार, यूकेलिप्टस की 18 हजार और गूलर की 15 हजार रुपये है। छोटे आकार के मॉडल पांच हजार रुपये तक बिकते हैं।जी20 मेहमानों को भेंट करेंगे लकड़ी की गुड़िया, आर्डर तैयार करने में जुटे कलाकर
लकड़ी कलाकार रामेश्वर सिंह ने बताया कि अभी तक अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि शहरों से सेंट्रल विस्टा के लिए सैकड़ों आर्डर मिले हैं। जी20 के मेहमानों को लकड़ी की गुड़िया भेंट की जानी है। इसके लिए भारी संख्या में उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इससे खाली होने के बाद सेंट्रल विस्टा तैयार किए जाएंगे। जुलाई के बाद सेंट्रल विस्टा की डिलीवरी की जाएगी।